Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लोजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 25 अगस्त को रांची में, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगी अहम चर्चा!
    जोहार ब्रेकिंग

    लोजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 25 अगस्त को रांची में, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगी अहम चर्चा!

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2024Updated:August 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः एनडीए के मजबूत घटक दल में से एक लोजपा ने साफ शब्दों में कहा है कि झारखंड में उसके बगैर कोई भी सत्ता पर काबिज नहीं हो सकता है. प्रदेश लोजपा अध्यक्ष बीरेंद्र जायसवाल का यह बयान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक से ठीक पहले आया है, जो सियासी दृष्टिकोण से खास माना जा रहा है. दरअसल, 25 अगस्त को होनेवाली लोजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की जानकारी देते हुए एनडीए के अंदर सीटों के तालमेल को लेकर चल रहे खींचतान पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बातें कही.

    सीटों पर कार्यकारिणी की बैठक में होगी चर्चा

    प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि 2014 में एनडीए फोल्डर में लोजपा को एक सीट पर चुनाव लड़ने का अवसर मिला था, लेकिन इस बार हम और मजबूत हुए हैं. ऐसे में एक दर्जन से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की ताकत रखते हैं. प्रदेश के द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व को सीटों के बारे में लिखित रिपोर्ट भेजी गई है और इसपर लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा होगी.

    लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक कल

    झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 25 अगस्त को लोजपा ने रांची में लोजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई है. जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन से लेकर झारखंड विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी.राजधानी के रेडिशन ब्लू होटल में सुबह 11:00 बजे से होनेवाली इस बैठक में राजनीतिक प्रस्तावों के साथ-साथ विधानसभा चुनाव पर रणनीति बनायी जाएगी.

    बैठक में देश के 85 डेलीगेट्स होंगे शामिल

    राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में झारखंड से दो नामों को समाहित करने का प्रस्ताव दिया जाएगा. वर्तमान में झारखंड से एकमात्र नाम प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान का है. लोजपा प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में देशभर से 85 डेलीगेट्स शामिल होंगे. जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित पांचों सांसद और विधायक शामिल होंगे.

    चिराग पासवान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देंगे जानकारी

    इस मौके पर अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जो कार्निवल में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान कार्निवल में ही दिल्ली लौटने से पहले प्रेस को संबोधित करेंगे और राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय की जानकारी देंगे.

    25 अगस्त एनडीए चिराग पासवान झारखंड झारखंड विधानसभा चुनाव डेलीगेट्स पार्टी निर्णय पार्टी संगठन प्रेस कॉन्फ्रेंस बीरेंद्र जायसवाल रणनीति रांची राजनीतिक प्रस्ताव राष्ट्रीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक रेडिशन ब्लू होटल लोजपा विधानसभा चुनाव सीटों की तालमेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में हाथियों के आतंक से कई घरों और फसलों को हुआ नुकसान: ग्रामीणों में गहरी दहशत
    Next Article बांका में 50 लाख रूपये की शराब बरामद, एक गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    झारखंड

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026
    Latest Posts

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.