Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू में डायरिया का प्रकोप, एक बच्ची की मौ’त, स्वास्थ्य विभाग ने की तत्काल कार्रवाई
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में डायरिया का प्रकोप, एक बच्ची की मौ’त, स्वास्थ्य विभाग ने की तत्काल कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2024Updated:August 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू:  जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना क्षेत्र स्थित राणाडीह गांव में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है. इस गंभीर स्थिति में एक 10 वर्षीय बच्ची, नीतू कुमारी, की मौत हो गई है, जबकि दर्जन भर लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं.

    हुसैनाबाद एसडीओ पीयूष सिन्हा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम राणाडीह गांव में कैंप कर रही है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने बताया कि जिन चार लोगों की स्थिति गंभीर है, उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. डायरिया से प्रभावित अन्य लोगों में पूनम कुमारी, राजकुमार राम, सोनी कुमारी, तिलेश्वरी देवी, सरस्वती देवी, विकास पासवान, सुषमा कुमारी, संजू देवी, उषा देवी और चनारिक राम शामिल हैं.

    डॉ. विनेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी नीरज कुमार सिंह और सुनील कुमार यादव एंबुलेंस के साथ गांव में लोगों को दवा और बचाव की जानकारी दे रहे हैं. मुखिया विकास सिंह, समाजसेवी शुभम सिंह और राणाडीह की सहिया बबीता देवी के साथ मिलकर ग्रामीणों को आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य सलाह दी जा रही है.

    एसडीओ पीयूष सिन्हा ने बताया कि इस मौसम में उल्टी-दस्त की समस्या बासी भोजन और गंदे पानी के सेवन से उत्पन्न होती है. उन्होंने लोगों को हल्का और ताजा भोजन करने और नल या कूप के पानी को उबालकर पीने की सलाह दी है. किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी अस्पताल, आंगनबाड़ी या स्वास्थ्य सहिया से संपर्क करने की सलाह भी दी गई है. एसडीओ ने आश्वस्त किया कि वह किसी भी जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को तुरंत भेजेंगे.

    अनुमंडलीय अस्पताल आपात स्थिति एंबुलेंस एसडीओ पीयूष सिन्हा गंदा पानी चिकित्सा टीम डायरिया डॉ. विनेश कुमार नीतू कुमारी पलामू प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बासी भोजन मुखिया विकास सिंह राणाडीह समाजसेवी शुभम सिंह सुषमा कुमारी स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सलाह हुसैनाबाद हैदरनगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में महिलाओं के लिए हर मार्ग पर शुरू होंगे पिंक ऑटो, सुरक्षा और सुविधा की नई पहल
    Next Article पलामू नावाडीह गांव में दो बच्चों के शव कुएं से मिले, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related Posts

    जमशेदपुर

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16वें वित्त आयोग के लिए सौंपा ज्ञापन

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    पति का फर्जी दोस्त बनकर महिला से उड़ाए लाखों रुपए, गिरिडीह से हुआ गिरफ्तार

    June 17, 2025
    Latest Posts

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16वें वित्त आयोग के लिए सौंपा ज्ञापन

    June 17, 2025

    पति का फर्जी दोस्त बनकर महिला से उड़ाए लाखों रुपए, गिरिडीह से हुआ गिरफ्तार

    June 17, 2025

    बिहार के इन एयरपोर्ट्स का होगा पुनर्विकास

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.