Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 2:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»9 साल से बन रहे पुल का हिस्सा तीसरी बार गिरा, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
    जोहार ब्रेकिंग

    9 साल से बन रहे पुल का हिस्सा तीसरी बार गिरा, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भागलपुर, बिहार: बिहार में पुलों के टूटने का सिलसिला जारी है। ताजा घटना भागलपुर जिले से सामने आई है। खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह करीब 8 बजे ढहकर नदी में गिर गया। इस घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पुल के बार-बार गिरने से इसकी गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

    पहले भी हो चुकी हैं पुल गिरने की घटनाएं

    यह पहली बार नहीं है कि 1717 करोड़ की लागत में बन रहे इस पुल का हिस्सा गिरा है। इससे पहले 4 जून 2023 को खगड़िया की तरफ पुल के खंभा नंबर 10 और 12 के बीच का सुपरस्ट्रक्चर गंगा नदी में गिर गया था। 30 जून 2022 को भी भागलपुर की तरफ का पुल के खंभा नंबर 5 और 6 के बीच का सुपरस्ट्रक्चर गंगा नदी में गिर चुका था।

    ठेकेदार द्वारा ढांचा तोड़ने की कार्रवाई

    खगड़िया के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने बताया कि निर्माणाधीन पुल का पूरा ढांचा, जिसमें खामियां पाई गई हैं, ठेकेदार द्वारा तोड़ा जा रहा है। निर्माण कार्य पहले ही रोक दिया गया है और ठेकेदार पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर ढांचे को तोड़ रहा है। 3.16 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2014 से चल रहा है और अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। एसके सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा निर्माण किया जा रहा यह पुल भागलपुर जिले के सुल्तानगंज को खगड़िया जिले के अगुआनी घाट से जोड़ने का उद्देश्य रखता है।

    बीते महीने पुलों के गिरने की घटनाएं

    बिहार में बीते एक महीने में बारिश के कारण 15 से अधिक पुल गिर चुके हैं और कई पुलिया भी बह गई हैं। सड़कें भी धंस रही हैं। पहला मामला 18 जून को अररिया से सामने आया था, जिसके बाद यह सिलसिला जारी है। सिवान, मोतिहारी, किशनगंज, और मधुबनी समेत कई जिलों में पुल गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।

    1717 करोड़ अगुवानी अमित कुमार पांडे अररिया एसके सिंगला कंस्ट्रक्शन किशनगंज खगडिया खंभा गंगा नदी गुणवत्ता जिलाधिकारी ठेकेदार ढहना ढांचा दुर्घटना निर्माण निर्माणाधीन पुल पटना हाईकोर्ट पुल पुलिया बारिश बिहार मधुबनी मोतिहारी सड़क सिवान सुपरस्ट्रक्चर सुरक्षा मानक सुल्तानगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में अवैध घुसपैठ की रोकथाम के लिए शिकायत कोषांग का गठन
    Next Article रांची में छात्रों का प्रदर्शन सीजीएल परीक्षा की तारीख पर उठाए सवाल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    निर्वाचन आयोग जारी की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, ऑनलाइन ऐसे चेक करें चेक

    August 1, 2025
    बिहार

    श्रावणी मेला पूजा के लिए गंगाजल भरने गया युवक नदी में डूबा

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप

    August 1, 2025
    Latest Posts

    निर्वाचन आयोग जारी की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, ऑनलाइन ऐसे चेक करें चेक

    August 1, 2025

    बिग बॉस 19 का टीज़र जारी, इस दिन से शुरू होगा नया सीजन, ‘घरवालों की सरकार’ बनेगी खास थीम

    August 1, 2025

    महिलाओं में डायबिटीज के शुरुआती लक्षण… जानें

    August 1, 2025

    अब केले का छिलका नहीं फेंकें! बनाएं हेल्दी चाय, होंगे कई फायदे

    August 1, 2025

    उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जाएंगे नामांकन

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.