पाकुड़। जिला के के.के.एम. कॉलेज के आदिवासी हॉस्टल में पिछले महीने 26 जुलाई की रात पुलिसकर्मियों के द्वारा छात्रों के साथ मारपीट की घटना की जांच करने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग तीन सदस्य टीम पाकुड़ पहुंची।सोमवार को परिसदन सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की तीन माननीय सदस्य डॉक्टर आशा लकड़ा, निरुपम चाकमा और जाटोतु हुसैन ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की।बैठक में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय सदस्य ने घटना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी पुलिस अधीक्षक से ली और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी, पाकुड़ को छात्रावास में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम ने पाकुड़ में आदिवासी हॉस्टल में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की घटना की जांच की

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

