Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 10:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लॉकडाउन के बीच रचा रहे थे शादी, पुलिस ने दी धमक तो भागे बाराती, दूल्हा-दुल्हन समेत 50 लोगों पर मामला दर्ज
    झारखंड

    लॉकडाउन के बीच रचा रहे थे शादी, पुलिस ने दी धमक तो भागे बाराती, दूल्हा-दुल्हन समेत 50 लोगों पर मामला दर्ज

    Team JoharBy Team JoharMay 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    कोडरमा। लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के बीच कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा के सूर्य मंदिर में इंदरवा के सूरज और डोमचांच मधुबन की डॉली परिणय सूत्र में बंधने ही वाले थे कि पुलिस पहुंच गई। हालांकि पुलिस की गाड़ी को देखते हुए कई बाराती शादी समारोह छोड़कर भाग खड़े हुए।

    दरअसल, लॉकडाउन के कारण बगैर अनुमति किसी भी समारोह के आयोजन की पूर्णरूप से मनाही है। वहीं शादी समारोह में महज 20 लोग ही जुट सकते हैं। बावजूद इसके इंदरवा सूर्य मंदिर में 50 से ज्यादा लोग जमा थे और वर-वधू पक्ष के अलावा कुछ बाराती भी लॉकडाउन में होने वाली इस शादी का गवाह बनने पहुंचे थे, लेकिन सूचना पर पुलिस मंदिर पहुंच गई। जिसे देख कई लोग फरार हो गए।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से वैध कागजात की मांग की तो वर पक्ष की ओर से बीडीओ को दिया गया मात्र आवेदन ही दिखाया गया, जबकि इस आवेदन के आलोक में बीडीओ से शादी समारोह की अनुमति नहीं मिली थी।

    वहीं, सरकार की ओर से मिले गाइडलाइंस के अनुसार किसी भी समारोह में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। ऐसे में इस शादी समारोह में दोनों नियमों का उल्लंघन हो रहा था। पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर बगैर परमिशन के शादी समारोह आयोजित करने पर दूल्हा-दुल्हन समेत शादी समारोह में शामिल 50 लोगों पर तिलैया थाना में मामला दर्ज किया है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : पूर्णिया में एक और मरीज पॉजिटिव, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 536
    Next Article रांची : ऑटो चालक की धारदार हथियार से की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    खूंटी

    बनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह

    June 19, 2025
    झारखंड

    शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने किया अरेस्ट

    June 19, 2025
    खूंटी

    तेज बारिश में मिट्टी धंसने से दो स्कूली बच्चे कुंआ में समाए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह

    June 19, 2025

    तेजी से चल रहा बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा पुल का निर्माण कार्य, तय समय पर काम पूरा करने का DM ने दिया निर्देश

    June 19, 2025

    शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने किया अरेस्ट

    June 19, 2025

    बिहटा एयरपोर्ट विस्तार के लिए यहां से ली जाएगी जमीन

    June 19, 2025

    गर्भवती महिला की संदिग्ध मौ’त, ससुराल वाले फरार

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.