Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुंबई से बाइक चलाकर 12 लोग पहुंचे लोहरदगा, पुलिस ने की पूछताछ
    झारखंड

    मुंबई से बाइक चलाकर 12 लोग पहुंचे लोहरदगा, पुलिस ने की पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    लोहरदगा। लॉकडाउन के लंबे इंतजार के बाद जब उम्मीद नजर नहीं आई की अब घर लौट पाएंगे तो फिर बाइक से ही मुंबई से लोहरदगा तक पहुंच गए। यहां से उन्हें कोडरमा के चंदवारा जाना था। कई दिन के सफर के बाद लोहरदगा पहुंचे इन लोगों को लोहरदगा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में रोक दिया गया। पूछताछ के बाद आवश्यक जांच की गई। उसके बाद इन्हें कोडरमा के लिए जाने दिया गया।

    महाराष्ट्र से मोटरसाइकिल से चलकर कोडरमा के चंदवारा जा रहे 12 लोगों को लोहरदगा के शांति नगर किस्को मोड़ के समीप चेकपोस्ट पर रोका गया। चेक पोस्ट पर तैनात प्रभारी शैलेंद्र सिंह और जवानों द्वारा सभी 12 लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही प्राथमिक तौर पर आवश्यक कार्रवाई भी की गई।

    इसके बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सभी वाहनों का नंबर अंकित करते हुए उन्हें रास्ते की जानकारी देकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान आवश्यक बिंदुओं की जानकारी भी उनसे ली गई। वहां पर मौजूद स्थानीय निवासी अजय कुमार भारती, दिलीप यादव, गुड्डू प्रसाद, सतीश प्रसाद द्वारा सभी 12 लोगों के लिए ब्रेड और पानी उपलब्ध कराते हुए उन्हें रवाना किया गया।

    यह सभी 12 लोग महाराष्ट्र में काम करते हैं। सभी कोडरमा के चंदवारा के लिए मोटरसाइकिल से ही निकल गए थे। लंबा सफर तय करने के दौरान कई स्थानों पर इनसे पूछताछ भी की गई। इस दौरान कई स्थानों पर इनकी स्क्रीनिंग भी की गई है। पूछताछ और जांच के बाद लोहरदगा में पदाधिकारियों के निर्देश पर सभी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेर रात कल्लू राय के सहयोगी बिल्डर तैयब समेत पांच अपराधी को भेजा गया जेल, 29 अप्रैल की रात हुई गैंगवार मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article कांग्रेस वहन करेगी मजदूरों के घर लौटने का रेल भाड़ा : सोनिया

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Latest Posts

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.