
- Advertisement -
डाल्टनगंज: डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन एक महिला और उसके बच्चे के लिए आरपीएफ जवान फरिश्ता बनकर आए और मौत के मुंह में जाने से बचा लिया. दरअसल डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार को गढ़वा रोड की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जैसे ही खुली एक महिला और बच्चा उस पर चढ़ने लगे. इसी दौरान दोनों फिसल गए. वो पटरी पर गिरने ही वाले थे कि मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने उनकी जान बचा ली. जवानों ने दोनों को बाहर खींचकर बचा लिया. बाद में ट्रेन रोका गया और महिला और उसके बच्चे को ट्रेन पर बिठा दिया था. दोनों की पहचान नहीं हो पाई.
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला और बच्चा ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसलकर गिर गए थे. वो ट्रेन के नीचे जाने ही वाले थे कि हमारी नजर उस पर पड़ गई. और हमने दौड़कर उन्हें बचा लिया। महिला और उसके बच्चे से पूछताछ नहीं की जा सकी क्योंकि महिला को ट्रेन पड़कर जाना था. यहां तो जवानों की तत्परता से दो लोगों की जान बच गई. लेकिन ऐसे हादसे कहीं भी हो सकते हैं, जरूरी नहीं कि हर वक्त कोई बचाने वाला वहां मौजूद हो. इसलिए जरूरत है थोड़ी सावधानी बरतने की. हमें कभी भी चलती ट्रेन में नहीं चढ़ने की कोशिश करनी चाहिए.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

