Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, 500 यात्रियों को बचाया गया
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, 500 यात्रियों को बचाया गया

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ के सैलाब में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस में 2000 यात्रियों को 9 घंटे बाद राष्ट्रीय आपदा राहत टीम की मदद मिलनी शुरू हो गई है। बदलापुर के तालकोड़ी गांव में आई बाढ़ के बीच दस घंटे से फंसी है। एनडीआरएफ के 120 जवानों ने अब तक 500 से अधिक यात्रियों को ट्रेन से बाहर सुरक्षित जगह पर निकाल लिया है। टीम के जवानों को ठाणे आपदा राहत टीम तथा भारतीय नौसेना के जवान भी मदद कर रहे हैं। नौसेना के 3 हेलीकाफ्टरों से भी राहत पहुंचाई जा रही है।
    महालक्ष्मी एक्सप्रेस शुक्रवार को रात 8 बजकर 20 मिनट पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से कोल्हापुर के लिए  रवाना हुई थी। रात में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से कल्याण की उल्हास नदी व बालधुनी नदी बेकाबू हो गई। इसी तरह बदलापुर में बारवी जलाशय भी ओवर फ्लो हो गया। इस वजह से ठाकुर्ली से लेकर कल्याण, विठ्ठलवाड़ी, अंबरनाथ, बदलापुर, बांगनी तक का पूरा इलाका जलमग्र हो गया। इस बीच रात 3 बजे महालक्ष्मी एक्सप्रेस बदलापुर व वांगनी स्टेशन के बीच मुंबई से 55 किमी. दूर तालकोड़ी गांव के पास पहुंची और इसी जगह पर बाढ़ के पानी में अटक गई। चारों तरफ जलभराव की वजह से ट्रेन के पिछले डिब्बे में भी पानी आ गया। मध्य रेलवे के प्रवक्ता एके जैन ने बताया कि ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बहुत जल्द सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। ट्रेन में 9 गर्भवती महिलायें भी थीं जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। ट्रेन में फंसे यात्रियों के इलाज के लिए 37 डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाए गए यात्रियों को मुंबई तक पहुंचाने के लिए 14 बसों का इंतजाम किया गया है। 

    #latest hindi news #National News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू कश्मीर: मुठभेड़ में जैश कमांडर समेत दो आतंकी ढेर
    Next Article राबड़ी देवी बोलीं, महिलाओं का अपमान भाजपा का संस्कार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    Latest Posts

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.