Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीईओ ने की बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
    जोहार ब्रेकिंग

    सीईओ ने की बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, सभी रेंज आईजी, सभी डीआईजी, सभी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की. इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को भी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची के प्रकाशन संबंधी गतिविधियों के संबंध में विशेष रूप से निर्देश दिए गए. उनके द्वारा आज निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन संबंधी विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की गयी. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग का झारखण्ड दौरा भी अगले एक माह के अंदर संभावित है. इस हेतु सभी राज्य स्तरीय अधिकारी, जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अपने जिला से संबंधी सभी निर्वाचन विषयों की सुव्यवस्थित तैयारी करते हुए रिपोर्ट तैयार कर लें.

    उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए अद्यतन परिस्थितियों के अनुरूप विधानसभा चुनाव की तैयारियों का ससमय खाका तैयार कर लें. मतदाता सूची प्रकाशन, विधि व्यवस्था, वाहन प्रबंधन, अनुग्रह अनुदान आदि को लेकर उन्होंने पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने भी सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए अपने स्तर से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु आवश्यक पुलिस बल की संख्या आकलन करने, हेलीपैड की स्थिति एवं वनरेबल मतदान केंद्रों की अद्यतन सूची तैयार करने को कहा.

    इस अवसर पर दोनों अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, सभी रेंज आईजी, सभी डीआईजी, सभी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे.

    चुनाव बैठक विधानसभा सीईओ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article… इसलिए लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को बीच में टोका, जानें फिर क्या हुआ
    Next Article हावड़ा-मुंबई मेल हुई बेपटरी, 2 की मौ’त, रेस्क्यू का काम जारी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.