बोकारो : उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर अवैध खनन व परिवहन पर रोक को लेकर जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार देर रात को खनन विभाग की टीम ने चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत भोजुडीह पश्चिमी पंचायत के ग्राम गुंडलिभिठा क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर छापेमारी अभियान चलाया. इसी क्रम में टीम ने गुंडलिभिठा में अवैध रूप से बालू भंडारित लगभग 37,500 घनफिट पाया गया. जिसे टीम ने जब्त कर संबंधित के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. मौके पर चंदनकियारी बीडीओ राजीव सिंह, अंचलाधिकारी रवि आनंद, थाना प्रभारी भोजुडीह एवं थाना प्रभारी अमलाबाद की टीम, खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार,खान निरीक्षक सीताराम टुडू आदि मौजूद थे.
चंदनकियारी में छापेमारी, अवैध रूप से भंडारित 37,500 घन फीट बालू जब्त

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article संतोष गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

