जामताड़ा : राज्य में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने तथा राज्य का नेतृत्व एक स्वच्छ विकास पुरुष के हाथ में सौंपने के लिए घूंघट और चौखट से बाहर निकलकर हमारी माताएं बहनें नेतृत्व को आगे आएं. संताल परगना का द्वार जामताड़ा है इसका ताला खोल दीजिए. उक्त बातें शनिवार को दुमका रोड स्थित यज्ञ मैदान में संपन्न आजसू के ग्राम प्रभारी तथा चूल्हा प्रमुख की सम्मेलन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कही. करग्राम प्रभारी तथा चूल्हा प्रमुख का मनोबल बढ़ाने का काम किया. आगे कहा चुनाव के समय माता बहनों को प्रत्येक महीने 1000 रुपए पेंशन स्वरूप राशि दे रहे,क्या यह रिश्वत है. मैं सेवा का अवसर मांगने आया हूं. वर्तमान राज्य सरकार पर चुटकी लेते हुए सुदेश महतो ने कहा एतो दिन कथा छीलिस वोटेर दिन देखा दिलीस. आजसू केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुका है. उपयुक्त जगह पर विकास कार्य नहीं हो रहा है जिस कारण लोग सुविधाओं से वंचित है. इतना ही नहीं जरूरतमंद लोगों तक कल्याणकारी योजनाएं नहीं पहुंच रही है. बगैर चढ़ावे का किसी का काम नहीं हो रहा है. लोग त्राहिमाम कर रहे हैं तथा इस व्यवस्था को बदलने को लेकर पूरे परिवार के सदस्य सक्रिय और गंभीर है. जिसका परिणाम आने वाले विधानसभा में पूरे राज्य में देखने को मिलेगा. इस दौरान आजसू जिलाध्यक्ष राजेश महतो, कार्यकारी जिला अध्यक्ष निमाई सेन समेत प्रखंड अध्यक्ष ने भी सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक जन कल्याणकारी कार्य करने में रुचि नहीं दिखा रहे है. विधानसभा चुनाव में नेतृत्व परिवर्तन का शपथ दिलाया. मौके पर आजसू पार्टी के महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सीतामानी हसदा, ब्रज किशोर मरांडी, माने बेसरा, अनीता हसदा, मुनमुन मुर्मू, अनिल टुडू,रमेश पंडित, राजू मिर्धा,युवराज हंसदा समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे.
घूंघट और चौखट से बाहर निकले माताएं और बहनेंं, नेतृत्व के लिए आगे आने की जरूरत : सुदेश महतो

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

