नई दिल्ली: चीन का पूर्वी हिस्सा चक्रवाती तूफान गेमी की चपेट में है और यहां फ़ुज़ियान प्रांत में शुक्रवार सुबह 6 बजे तक, लगभग 6.28 लाख लोग तूफान गेमी से प्रभावित हो चुके हैं. गेमी चीन में आया इस वर्ष का तीसरा तूफान है जिसके चलते अब तक लगभग 2.9 लाख लोगों को स्थानांतरित किया गया है. यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी. तूफान गेमी ने 118.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ गुरुवार शाम को देश में अपना दूसरा लैंडफॉल किया, जो कि फुजियान शहर के शियुयू जिले में था. आज सुबह 6 बजे इसका केंद्र सनमिंग शहर यूक्सी काउंटी में स्थित था, जिसके केंद्र के पास 100.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी.
चीन में ‘गेमी’ तूफान से 6.2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 118 किलोमीटर हवा की रफ्तार

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleझारखंड के प्रभारी डीजीपी आईपीएस अनुराग गुप्ता ने पदभार संभाला
Next Article ईडी आफिस पहुंचा जमीन कारोबारी कमलेश, चल रही पूछताछ
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

