Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘आप’ को दिल्ली में मिला नया ठिकाना, अब ये होगा एड्रेस
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘आप’ को दिल्ली में मिला नया ठिकाना, अब ये होगा एड्रेस

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी को दिल्ली में नई जगह मिल गई है. केंद्र सरकार ने आप को पार्टी कार्यालय के लिए जगह आवंटित कर दी है. सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय का नया पता अब बंगला नंबर 1, रविशंकर शुक्ला लेन होगा. पार्टी की सभी गतिविधियां यहीं से संचालित होंगी. केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी को नया कार्यालय आवंटित कर दिया है. कुछ दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को समय सीमा तय करते हुए जगह देने का निर्देश दिया था. हाईकोर्ट ने कहा था कि इससे ज्यादा समय नहीं दिया जा सकता. इस मामले में 25 जुलाई तक फैसला लिया जाए.

    कोर्ट कैंपस में चल रहा आफिस

    दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को राउज एवेन्यू स्थित मौजूदा कार्यालय खाली करने का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को आखिरी मौका देते हुए 10 अगस्त तक का समय दिया है. इससे पहले मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने आप पार्टी को राउज एवेन्यू स्थित कार्यालय खाली करने के लिए 15 जून तक का समय दिया था. यह जमीन दिल्ली हाईकोर्ट को न्यायिक बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए आवंटित की गई थी. केजरीवाल की पार्टी ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय कार्यालय खोलने के लिए जगह मुहैया कराने का अनुरोध किया था. मामला हाईकोर्ट पहुंचा. 5 जून को कोर्ट ने आप के अनुरोध पर विचार करने के लिए केंद्र को 6 सप्ताह का समय दिया. हाईकोर्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी अन्य राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की तरह दिल्ली में पार्टी कार्यालय के लिए जगह पाने की हकदार है. 17 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट में फिर सुनवाई हुई. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले संपदा निदेशालय ने कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए चार सप्ताह का और समय मांगा. निदेशालय ने कहा कि फिलहाल वे सांसदों को आवास आवंटित करने के काम में व्यस्त हैं.

    आप आम आदमी पार्टी एड्रेस बदला कोर्ट ठिकाना नया आफिस बदला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहले पत्नी की कर दी ह’त्या, फिर खुद दे दी जान
    Next Article विधानसभा का मानसून सत्र : 1 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में रहेंगे तैनात, मोबाइल से मनोरंजन करने पर रहेगी रोक

    Related Posts

    क्राइम

    बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को CID ने पटना से दबोचा

    July 8, 2026
    क्राइम

    लोहार के घर छापा मा’रते ही क्यों चौंक गयी भुरकुंडा पुलिस?

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    July 8, 2026
    Latest Posts

    बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को CID ने पटना से दबोचा

    July 8, 2026

    लोहार के घर छापा मा’रते ही क्यों चौंक गयी भुरकुंडा पुलिस?

    July 8, 2026

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    July 8, 2026

    दिल्ली के मंच से सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- झारखंड के बिना अधूरी है देश की औद्योगिक तरक्की

    July 8, 2026

    सोलर हाई मास्ट लाइट से रोशन हुए बड़कागांव के गांव, अदाणी फाउंडेशन की पहल से बदली तस्वीर

    July 8, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.