Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाराष्ट्र में बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, 24 घंटे में एक की मौ’त, बाढ़ जैसे हालात
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र में बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, 24 घंटे में एक की मौ’त, बाढ़ जैसे हालात

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2024Updated:July 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: महाराष्ट्र में कई जिले इन दिनों प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे हैं. कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. लोनावला में कुछ घंटों की रिकॉर्ड बारिश से वहां बाढ़ जैसे हालात हो गए है. वहां पर 30 पर्यटक फंस गए. इन पर्यटकों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. इसी तरह कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है. इसके अलावा सामान्य जनजीवन भी बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. पालघर जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. पुणे ग्रामीण के अधरवाड़ी में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है और एक अन्य व्यक्ति घायल है.

    बीएमसी के अनुसार आज महाराष्ट्र के शहरों और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वानुमान में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है. साथ ही कई बार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पुणे में मुला मुथा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. मुंबई के अंधेरी में सबवे ओवरफ्लो हो रहा है. फिलहाल इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. पुणे शहर में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी घरों में घुस गया है. बारिश का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने के बाद पुणे फायर डिपार्टमेंट ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है.

     

    घायल बाढ़ बारिश भयावह मौत रेस्क्यू हालात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबक्सर में पुल से नीचे गिरा ट्रक, चालक की मौ’त
    Next Article सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ाई गई

    Related Posts

    गोड्डा

    SIR में लापरवाही पर DEO का एक्शन, BDO-CO-BLO को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026
    Latest Posts

    SIR में लापरवाही पर DEO का एक्शन, BDO-CO-BLO को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित

    June 14, 2026

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.