Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार में पेपर लीक को लेकर सख्त कानून, 10 साल की सजा के साथ 1 करोड़ तक जुर्माना
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में पेपर लीक को लेकर सख्त कानून, 10 साल की सजा के साथ 1 करोड़ तक जुर्माना

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार सरकार ने पेपर लीक मामले को लेकर नया विधेयक पारित कर दिया है. जिसके तहत दोषी पाए जाने वालों पर गैर जमानती धाराएं लगाई जाएंगी. वहीं उन्हें तीन से 10 साल की सजा भी दी जाएगी. इसके अलावा 10 लाख से एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा. यह कानून बिहार सरकार द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं पर लागू होगा. बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार ने 24 जुलाई को विधानसभा में बिहार सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) विधेयक-2024 (एंटी पेपर लीक विधेयक) पारित करवा लिया. इसके बाद बिहार में पेपर लीक को गंभीर अपराध घोषित कर दिया है.

    डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे जांच

    इस विधेयक के प्रावधान के अनुसार पेपर लीक मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे. बिहार सरकार इस तरह के मामले की जांच किसी भी जांच एजेंसी से करा सकती है. अगर अभ्यर्थी अनुचित तरीके से परीक्षा में शामिल होते हैं या नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उनके लिए कम से कम तीन से पांच साल की सजा और दस लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है. वहीं अगर कोई समूह, जो सेवा प्रदाता के साथ मिलीभगत में शामिल है तो उसे पांच से दस साल की सजा और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा. इतना ही नहीं गड़बड़ी करने वालों की संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी. अगर परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी ने गड़बड़ी के संदेह के बावजूद कुछ नहीं किया तो उन पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही परीक्षा शुल्क और अन्य खर्च भी वसूले जाएंगे. अगले चार साल तक परीक्षा आयोजित करने पर रोक रहेगी.

    जानें किस पर लागू होगा यह कानून

    एंटी पेपर लीक कानून बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग, केंद्रीय सिपाही चयन बोर्ड बिहार, बिहार तकनीकी सेवा आयोग के साथ-साथ बिहार सरकार द्वारा अधिसूचित किसी भी अन्य प्राधिकरण पर लागू होता है.

    कानून कानून पास पारित पेपर लीक बिहार सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिलियन इंप्रेशंस का उद्घाटन कर बोले सीएम, दोनों निशान एकता का प्रतीक
    Next Article एडवोकेट रेखा सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में सुलझाया पारिवारिक संपत्ति विवाद, कराया समझौता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.