रामगढ़ः जिला के नए पुलिस अधीक्षक आईपीएस अजय कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निवर्तमान एसपी डॉ. बिमल कुमार ने अजय कुमार को विधिवत पदभार सौंपा. साथ ही बुके देकर बधाई दीं. इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के जिला पुलिस हेडक्वार्टर आगमन पर सार्जेंट मंटू यादव के नेतृत्व में जिला पुलिस बल की ओर से सलामी दी गई. वहीं वरीय पुलिस अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने के उपरांत नये एसपी अजय कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा कि पुलिस वर्दी पर लोगों का विश्वास बढ़े और परेशानियों में थाना पहुंचने के बाद मुस्कान के साथ लौटें, यह कोशिश रहेगी. आगे उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही गिरोहों के संगठित अपराध, नक्सल फ्रंट, महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराध पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता रहेगी.
रामगढ़ के नए एसपी अजय कुमार ने किया पदभार ग्रहण, बोले-अपराध पर लगाएंगे अंकुश

