Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»विधायक डॉ लम्बोदर महतो से मिली सहिया, मानदेय में बढ़ोतरी समेत कई मांगें रखी
    झारखंड

    विधायक डॉ लम्बोदर महतो से मिली सहिया, मानदेय में बढ़ोतरी समेत कई मांगें रखी

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : पेटरवार प्रखंड के दर्जनों सहिया, सहिया साथी, प्रखंड प्रशिक्षक, राज्य प्रशिक्षक आज गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो से उनके आवास पर मिले. विधायक से मिलने के बाद आवेदन देते हुए उन्होंने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग रखी. साथ ही कहा कि कार्य के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रित को अनुकम्पा का लाभ दिया जाए. वहीं पद त्याग पर प्रोत्साहन राशि बीस हजार से बढ़ा कर दस लाख किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रखंड प्रशिक्षक दल तथा राज्य प्रशिक्षक दल को भी इस लाभ में जोड़ा जाए. आवेदन में उन्होंने सहिया सहायता निधि राशि पचहत्तर हजार से बढ़ा कर पांच लाख करने, अर्बन सहिया के कार्यों की प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि झारखंड में 50 हजार सहिया, 688 प्रखंड प्रशिक्षक, 48 राज्य प्रशिक्षक स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्य में लगे है. वहीं सहिया के द्वारा विधायक को अवगत कराया कि सरकार के अधीन स्वास्थ्य विभाग के कार्यो जैसे मातृ शिशु दर को कम करने के लिए ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस, नियमित टीकाकरण, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक वे लोग करा रहे है. साथ ही संस्थागत प्रसव, माता एवं शिशु का देखभाल, संचारी एवं गैर संचारी रोग नियंत्रण, मलेरिया, फाइलेरिया, कुष्ठ, डायरिया, टी बी, अंधापन, परिवार नियोजन आदि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण जैसे कार्यों के लिए समाज में जागरूकता लाने का काम करते आ रहे है, जिससे मरीजों की संख्या में कमी आई है. आज हमलोगों के प्रयास के कारण झारखंड की देश और अन्य राज्यों में अलग पहचान बनी है. कोरोना में दिन-रात लोगों की जान बचाने में जुटे रहे. विधायक ने बातों को सुना और कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा. मौके पर वीणा देवी, सरिता देवी, गायत्री देवी, उषा देवी, शेखावती देवी, यशोधा देवी, अनिता देवी, प्रखंड संयोजक संजय कुमार महतो, सुनीता देवी, जीवाधन महतो समेत अन्य मौजूद थे.

    आवेदन गोमिया मांग मानदेय विधायक सहिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवाओं को आत्मनिर्भर और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला बजट : रमेश सिंह
    Next Article हाईकोर्ट के आदेश के बाद 12 पुलिस अधिकारियों को किया गया डिमोट, जानें क्या है मामला

    Related Posts

    क्राइम

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026
    झारखंड

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    July 9, 2026
    Latest Posts

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    July 9, 2026

    दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा, विदेश दौरे का दें हिसाब… भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वा’र

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.