Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 5:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बजट से पहले वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, 2023-24 में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 फीसदी रही
    जोहार ब्रेकिंग

    बजट से पहले वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, 2023-24 में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 फीसदी रही

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए कई अहम बातें बताई. उन्होंने बताया कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), महंगाई, रोजगार दर और राजस्व घाटे के आंकड़े देखने लायक हैं. आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति अच्छी है. उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी ग्रोथ 8.2 फीसदी रही है और चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान जीडीपी ग्रोथ 6.5 से 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है.

    आर्थिक सर्वेक्षण एक दस्तावेज

    सरकार द्वारा केंद्रीय बजट से पहले पेश किया जाने वाला एक वार्षिक दस्तावेज आर्थिक सर्वेक्षण है, जिसमें अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जाती है. आर्थिक समीक्षा वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के आर्थिक प्रभाग द्वारा तैयार की जाती है. देश में पहली बार आर्थिक समीक्षा 1950-1951 में पेश की गई थी, तब यह बजट दस्तावेजों का हिस्सा थी. 1960 के दशक में इसे बजट से अलग कर दिया गया और बजट पेश होने से एक दिन पहले संसद में पेश किया जाने लगा. वित्त मंत्री सीतारमण मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी.

    आर्थिक सर्वेक्षण निर्मला सीतारमण मानसून सत्र लोकसभा वित्त मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल
    Next Article कोडरमा में ट्रेलर के पलटने से दो लोगों की मौ’त, एक घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026
    गुमला

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026
    Latest Posts

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026

    जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक

    April 27, 2026

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.