Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»छत्सीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, दो जवान घायल
    झारखंड

    छत्सीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, दो जवान घायल

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ में दो जवान घायल भी हुए हैं।

    नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बुधवार को बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में सुबह मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। इस घटना में दो जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। पुलिस दल जब कडेमेटा पुलिस शिविर के करीब था, तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में एक डीआरजी जवान और एक सीएएफ जवान घायल हो गया।

    उन्होंने कहा कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब सुरक्षा बल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक महिला नक्सली का शव, एक एसएलआर रायफल और 12 बोर की एक बंदूक बरामद की गई।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : खगड़िया में 37 कार्टन विदेशी शराब बराद ,चालक गिरफ्तार
    Next Article जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    Latest Posts

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.