Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीसीएल को जमीन देने के बाद रिफुजी की तरह जीवन बसर कर रहे है रैयत : उपप्रमुख
    जोहार ब्रेकिंग

    सीसीएल को जमीन देने के बाद रिफुजी की तरह जीवन बसर कर रहे है रैयत : उपप्रमुख

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : बोकारो थर्मल में विस्थापित प्रमाणपत्र निर्गत करने सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर लहरियाटांड़ के विस्थापितों ने सोमवार को सीसीएल के गोविन्दपुर परियोजना में चक्का जाम आंदोलन शुरु किया. इस दौरान विस्थापितो ने सीसीएल के गोविंदपुर परियोजना से होने वाली कोयला एवं ओबी ट्रास्पोटिग कार्य को बंद करवा दिया. वही ट्रांसपोटिग कार्य ठप होने के बाद सीसीएल के गोविंदपुर परियोजना पदाधिकारी अरविंद कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी आंदोलन स्थल पहुंचे एवम विस्थापित प्रतिनिधियों से वार्ता किए. वार्ता में परियोजना पदाधिकारी श्री तिवारी ने 15 दिनों के अंदर सीसीएल के द्वारा सभी विस्थापितो को विस्थापित प्रमाण पत्र निर्गत कराने का आश्वासन दिया.

    साथ ही गांव में अन्य बिनियादी सुविधा भी जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया. आश्वासन मिलने के बाद विस्थापितो ने चक्का जाम आंदोलन स्थगित करते हुए उसके स्थान पर 15 दिनों तक शांति पूर्ण धरना शुरु कर दिया. आंदोलन में उपस्थित बेरमो प्रखण्ड उपप्रमुख बिनोद कुमार साहू सहित लहरियाटांड़ ग्राम बिकास समिति के सचिव दुलेश्वर प्रजापति , अध्यक्ष चंद्रिका रजक, जिप सदस्य शहजादी बानो ,पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि 1980 में हम लोगो की जमीन को सीसीएल गोविन्दपुर परियोजना के द्वारा अधिग्रहण किया गया था.

    जिसके बाद हम सभी भूमि हीन हो गए हैं और अपने ही गांव में रिफुजी की तरह जीवन बसर करने को मजबूर है. साथ ही कहा कि सीसीएल ने जमीन अधिग्रहण करने के बाद भी हम लोगो को पुनर्वासित नही किया. जिस कारण हम सभी लहरियाटांड़ गांव में ही 44 वर्षो से रह रहे है . सीसीएल प्रबंधन के द्वारा न हम लोगो को पुनर्वासित कर रही है और न ही जमीन का मालिकाना हक दी दे रही है. इसके अलावे सीसीएल प्रबंधन गांव में कोई भी विकास कार्य भी नही करवाया. जिसके कारण हम ग्रामीणों की स्थिति बद से बदतर हो गई है. वहीं विस्थापन प्रमाण पत्र न मिलने से ग्रामीण सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से भी वंचित हैं.

    बता दें कि विस्थापितों की प्रमुख मांगों में विस्थापन प्रमाण पत्र जारी करना, गांव के मुख्य सड़क का निर्माण और पानी की समस्या हल करना आदि शामिल है. आश्वासन के बाद फिलहाल चक्का जाम आंदोलन स्थगित करते हुवे धरना शुरू किया गया है. सीसीएल अधिकारियो  द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो 15 दिनों के बाद फिर से चक्का जाम आंदोलन में किया जायेगा. इस अवसर पर ग्राम बिकास समिति अध्यक्ष चंद्रिका रजक, सचिव दुलेश्वर प्रजापति,सहित कृष्णा रजक,राजेश रजक, चोलाराम, राजकुमार प्रजापति, घनश्याम रजक, बालगोविंद प्रजापति,खुशी प्रजापति,प्रेमचंद प्रजापति, कांति देवी, किरण देवी, कुमारी सीमा, अनिता देवी बबिता देवी, गुलाबचंद प्रजापति,माणिक चन्द प्रजापति, रामेश्वर प्रसाद , अनिल रजक, आनद प्रजापति,प्रेमचंद रजक,महेश रजक, बिरसा रजक सहित बोकारो थर्मल थाना की पुलिस भी उपस्थित थे.

    उपप्रमुख जमीन जीवन बसर रिफुजी रैयत सीसीएल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस बार सावन में 5 सोमवारी, कोडरमा के झरनाकुंड, ध्वजाधारी, दुर्गनिया सहित कई मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article राज्य में प्रतिदिन कहीं लूट, कहीं हत्या की खबरें अखबारों में पढ़ने को मिलती है : राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.