Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 4:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का जुलूस निकालने की अपील, नहीं बजेंगे भड़काऊ गाने
    झारखंड

    शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का जुलूस निकालने की अपील, नहीं बजेंगे भड़काऊ गाने

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: नगर थाना परिसर में रविवार को मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आज़ाद ने की. बैठक में शहर के हरिणडांगा बाजार, हाटपाडा, बड़ी अलीगंज, आसनदीपा कमिटी के अध्यक्ष सहित  काफी संख्या में लोग मौजूद थे. अधिकारियों ने बारी-बारी से मिटी के लोगों से जानकारी हासिल की. वहीं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को भी पढ़ कर सुनाया गया. एसडीपीओ ने कहा कि पाकुड़ जिला शांत जिला के रूप में जाना जाता है. यहां के सभी समुदाय के लोग मिलजुलकर एक दूसरे का पर्व मनाते है. सरकार की गाइडलाइन है कि अखाड़े जुलूस का जो समय और रूट पूर्व से तय है उसे हर हाल में पालन करना है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी भी होगी. दो एम्बुलेंस अखाड़े के साथ चलेगी. पेयजल टंकी और फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी तैनात रहेगी. उन्होंने कहा कि भड़काऊ गाना किसी भी हाल में नहीं बजेगा. गाना बजाने से पूर्व में थाना प्रभारी नगर को पेन ड्राइव के माध्यम से सुनाना होगा. जो गाना अप्रूव होगा वहीं गाना बजेगा. उन्होंने कहा कमिटी के एक व्यक्ति द्वारा गानों पर कंट्रोल किया जायेगा. एसडीपीओ ने नगर परिषद के पदाधिकारी को अखाड़ा से पहले साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. सड़क पर कहीं भी बालू, ईंट, स्टोन चिप्स या कोई भी सामान फेंका गया है उसे हटा लें. मौके पर अंचल निरीक्षक देवकांत ठाकुर, नगर थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा, सनातन मांझी के अलावे हाजी तनवीर, महमूद आलम, गुलाम मुस्तफा, शाहिद इक़बाल, मोहम्मद खालिद, कौशर आलम, शाहीन प्रवेज, अफरीदी, हिसाबी रॉय, अनिकेत गोस्वामी, मोहम्मद चुन्नू, आबेदिन अंसारी आदि मौजूद थे.

    जुलूस बैठक मुहर्रम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article200 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, होटल के गोदाम में मिला स्टॉक
    Next Article मनोहरपुर में उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, जंगल में भागे नक्सली

    Related Posts

    झारखंड

    JAC 10वीं रिजल्ट जारी, लड़कियों का दबदबा कायम; प्रियांशु कुमारी बनीं टॉपर

    April 23, 2026
    झारखंड

    चुनाव से पहले बढ़ी चौकसी, बोकारो में इंटरस्टेट चेक पॉइंट्स पर DC-SP का निरीक्षण

    April 23, 2026
    जामताड़ा

    ‘समान काम, समान वेतन’ की मांग को लेकर सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन, मंत्री इरफान अंसारी के आवास के बाहर धरना

    April 23, 2026
    Latest Posts

     BPCL में 250 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक सैलरी; 17 मई तक करें आवेदन

    April 23, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027: योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही लड़ेगी भाजपा, नितिन नवीन ने किया साफ

    April 23, 2026

    JAC 10वीं रिजल्ट जारी, लड़कियों का दबदबा कायम; प्रियांशु कुमारी बनीं टॉपर

    April 23, 2026

    चुनाव से पहले बढ़ी चौकसी, बोकारो में इंटरस्टेट चेक पॉइंट्स पर DC-SP का निरीक्षण

    April 23, 2026

    ‘समान काम, समान वेतन’ की मांग को लेकर सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन, मंत्री इरफान अंसारी के आवास के बाहर धरना

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.