Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 4:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिटाने को 2 महीने के लिए बनी है हेमंत सरकार : बाबूलाल
    जामताड़ा

    भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिटाने को 2 महीने के लिए बनी है हेमंत सरकार : बाबूलाल

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2024Updated:July 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : शनिवार को नगर भवन दुलाडीह में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया. अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और मुख्य रूप से निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, जामा विधायक सीता सोरेन और कार्यक्रम के संयोजक भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए. समारोह के दौरान लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों एवं बूथ कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. लोकसभा चुनाव में जामताड़ा विधानसभा अंतर्गत सभी साथ मंडलों के बूथों में भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक मत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 7 बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर आभार जताया गया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान महागठबंधन सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है. और 2 महीने के लिए हेमंत सोरेन की सरकार अपने भ्रष्टाचार के साक्ष्य  मिटाने के लिए बनी है. संथाल परगना का डेमोग्राफी घुसपैठियों कारण बड़े ही तेजी से बदला हैं. यह सब वर्तमान सरकार के इशारे पर अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. जानबूझकर हमारे लोगों का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है और किसी न किसी प्रकार का अड़चन पैदा कर 18 साल पूरे कर लिए गए मतदाता का नाम नहीं जोड़ा जा रहा हैं. हम सभी को 24 जुलाई तक अभियान के तहत ऐसे लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जुडवा लेना है जिनका कट गया है या जिनका आयु 18 साल पूर्ण हो चुका है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आसन्न विधानसभा चुनाव में कमर कसने का आह्वान किया. ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में हमसब हर एक बूथ पर बढ़त बनाकर जीत सके. कार्यक्रम के संयोजक भाजपा वरिष्ठ नेता बीरेन्द्र मंडल ने कहा आज जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत नगर भवन दुलाडीह में जामताड़ा विधानसभा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया. लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में चले विजय संकल्प यात्रा के लिए उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं. वर्तमान महागठबंधन सरकार में चारों ओर भ्रष्टाचार,धांधली, घूसखोरी और लूट हत्या का आलम हैं. इस सरकार में अगर किसी की सबसे ज्यादा दुर्गति हुई है तो वह है आदिवासी समाज के भाई-बहन. सरकार की एक भी योजना धरातल पर नहीं दिख रही सिर्फ चुनावी लोक लुभावना वादे किए जा रहे हैं. हम सब को मिलकर अभी से संगठन के लिए समर्पण भाव से कार्य करना है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में जामताड़ा और नाला विधानसभा में कमल खिलाना हैं. प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, पूर्व विधायक सत्यानंद झा बाटुल, माधव चंद्र महतो, निवास मंडल , जिला परिषद सदस्य सुनील हांसदा, भाजपा जिला महामंत्री प्रभास हेम्ब्रम, मनीष दुबे, दुबराज मंडल, मुकेश यादव, संजय ओझा, रणजीत राणा, पिंटू गुप्ता ,कार्तिक भंडारी, श्यामल मंडल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

    बीजेपी विजय संकल्प
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोहर्रम कमिटी के साथ डीसी ने की बैठक, शांति से त्योहार मनाने का निर्देश
    Next Article पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर हमला : शूटर सत्यम पाठक, साजिशकर्ता धीरज समेत तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.