रांची। बिहार के भागलपुर जिला से उड़ा एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग रांची में करनी पड़ी. रांची में भी उस जगह पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है, जो महज बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से करीब 3 से 4 किलोमीटर पहले स्मार्ट सिटी का इलाका बताया जाता है. माजरा यह बीते देर शाम का बताया जाता है. उस जगह पर बड़े बड़े पौधे सब है. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगने लगा. हालांकि, किस वजह से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, इसके बारे में कोई खुलासा नहीं हो सका है.
बिहार से उड़े हेलीकॉप्टर की खेत में लैंडिंग, देखने के लिए रांची के लोगों लगा जमावड़ा

