Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»कार की स्टीयरिंग थाम हेमंत ने दिया जनता को संदेश
    झारखंड

    कार की स्टीयरिंग थाम हेमंत ने दिया जनता को संदेश

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करीब 5 महीने बाद कार की स्टीयरिंग थामी. गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन गये थे. वहां से लौटते वक्त उन्होंने खुद कार ड्राइव किया. साथ में उनकी पत्नी और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन थीं. उन्होंने अपने फोन हेमंत के ड्राइविंग के दौरान जनता को दिये संदेश को रिकॉर्ड किया. कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को इस वीडियो को अपने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया.

    हमने सरकार को एक खरोंच नहीं आने दी

    हेमंत ने कहा कि 2019 में आपने (जनता) आशीर्वाद और ताकत दोनों दिया था. सरकार चलाने के दौरान कई गतिरोध आते रहे. कभी सरकार गिराने की साजिशें रची गई. कभी विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश हुई. प्रदेश में एक अजीब की राजनीति चल रही है, लेकिन जनता के जनादेश की बदौलत हमने सरकार को एक खरोंच नहीं आने दिया. उन्होंने कहा कि 2019 में जो संकल्प लिया था आज उसे फिर से पूरा करने के लिए आपके बीच आया हूं.

    हेमंत ने खुद को बताया ड्राइवर पत्नी कल्पना को खलासी

    हेमंत सोरेन ने कहा कि कार में ड्राइवर भी है और पत्नी की ओर इशारा करते हुए कहा कि खलासी भी है. वहीं, कल्पना सोरेन ने कहा कि ज्यादा तेजी से योजनाओं पर काम होगा. हमारा राज्य खनिज संपदा से भरा हुआ है. लोगों को योजनाओं का लाभ मिले. जैसे ये गाड़ी बेहतर चला रहे हैं, उसी तरह राज्य को भी अच्छी तरह से चलायेंगे.

     

    कार जनता संदेश स्टीयरिंग हेमंत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाथरस के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, सरकार से मदद की मांग
    Next Article केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर नास्ता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    Latest Posts

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.