Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»ई-रिक्शा और ऑटो के अलावा शहर में अवैध वसूली पर लगे रोक नहीं तो होगा आंदोलन
    Uncategorized

    ई-रिक्शा और ऑटो के अलावा शहर में अवैध वसूली पर लगे रोक नहीं तो होगा आंदोलन

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: ई-रिक्शा और आटो से अवैध वसूली व प्रशासन की मनमानी के विरोध में शहीद स्थल से परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकलi गया. मार्च परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शन में तब्दील हो गया. प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने किया.  उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम के इशारे पर आज पूरी रांची में पार्किंग स्थल के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. बस स्टैंड पर टेंडर है वहां पर ऑटो से भी पैसा लिया जा रहा है. टेंपो का स्टैंड कहीं है पैसा कलेक्शन किसी और स्थान पर किया जा रहा है. यहां तक कि शहर के मुख्य पथ पर भी कलेक्शन किया जा रहा है. पूरी राजधानी रांची में ऑटो का मात्र एक स्टैंड रातू रोड में है. अगर नगर निगम और सरकार को रोक लगानी ही है ई रिक्शा के शोरूम पर ही रोक लगे. आज ई रिक्शा एवं ऑटो वालों का कोई सुनने वाला नहीं है. शहर में जहां बाइक व कार के पार्किंग में 5 की जगह 25 वसूली हो रही है. पूरी रांची का टेंडर रद्द कर एक शहर एक टोकन होना चाहिए. अगर 72 घंटे में नगर निगम कोई निर्णय नहीं लेती है तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

    ये है मांगे

    • एक शहर एक टोकन करना होगा
    • बस स्टैंड पर टेंपो एवं ई-रिक्शा से निगम शुल्क लेना बंद करें
    • निगम के नाम पर अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए
    • बिना स्टैंड का पार्किंग शुल्क लेना बंद करें
    अवैध आंदोलन वसूली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर लिखा, कांग्रेस-जेएमएम ने वरिष्ठ आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया
    Next Article अवैध खनन व खनिज परिवहन पर लगाएं पूर्ण विराम : उपायुक्त

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.