Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची नगर निगम ने एक दिन में कलेक्ट किया 3.5 करोड़ होल्डिंग टैक्स, पहली तिमाही में 33 करोड़ राजस्व मिला
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम ने एक दिन में कलेक्ट किया 3.5 करोड़ होल्डिंग टैक्स, पहली तिमाही में 33 करोड़ राजस्व मिला

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: इस वित्तीय वर्ष 2024-2025 के होल्डिंग टैक्स का एकमुश्त भुगतान 30 जून 2024 तक करने पर कर दाताओं को टैक्स की राशि पर अधिकतम 10% की छूट का प्रावधान निगम द्वारा किया गया था. इसके तहत एक दिन में 30 जून को रांची नगर निगम को 3.5 करोड़ होल्डिंग टैक्स मिला है. रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम तिमाही के दौरान संपत्ति कर के क्षेत्र में एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है.

    इस वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में सम्मानित नागरिकों के सहयोग से रांची नगर निगम द्वारा कुल Rs. 32,93,39,923 की राशि 76,527 करदाताओं से होल्डिंग टैक्स के रूप में वसूली गई. वहीं झारखण्ड राज्य में सर्वाधिक राशि संग्रहण करने वाला निकाय बन गया. वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में कुल 20,253 करदाताओं द्वारा डिजिटल पेमेंट के माध्यम से Rs.10,36,55,579 राशि की वसूली की गयी, 9901 करदाताओं के द्वारा Rs. 3,74,81,357 राशि का भुगतान निगम कार्यालय एवं डोरंडा अंचल कार्यालय स्थित जन सुविधा केंद्रों पर की गई. जबकि 46,373 करदाताओं के द्वारा  Rs. 18,82,02,987 की राशि की वसूली डोर-टू-डोर कलेक्शन के माध्यम से की गई.

    निगम ने जताया आभार

    रांची नगर निगम सभी सम्मानित नागरिकों को ससमय कर का भुगतान करने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त करता हैं. हम उन सभी नागरिकों को धन्यवाद करते हैं, जो शहर के विकास में अपना योगदान देने के लिए संपत्ति कर का नियमित एवं ससमय भुगतान करते हैं. रांची नगर निगम द्वारा इस वसूल की गई राशि का उपयोग नागरिकों के जीवन को बेहतर करने, शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं रमणीक बनाने में खर्च किया जाएगा.

    कलेक्शन मिला रांची नगर निगम राजस्व वसूली होल्डिंग टैक्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदामोदर नदी में नहाने के दौरान चार युवक डूबे, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
    Next Article वेतनमान की मांग को लेकर सहायक अध्यापकों ने निकाला मशाल जुलूस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.