Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रिम्स में सफाई एजेंसी के 121 कर्मचारी कर रहे थे काम, पेमेंट मांगा 188 कर्मचारियों का, डायरेक्टर ने की कार्रवाई
    झारखंड

    रिम्स में सफाई एजेंसी के 121 कर्मचारी कर रहे थे काम, पेमेंट मांगा 188 कर्मचारियों का, डायरेक्टर ने की कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रिम्स डायरेक्टर डॉ राज कुमार ने हॉस्पिटल में काम करने वाली सफाई एजेंसी पर कार्रवाई की है. वहीं एजेंसी को गलत रिपोर्ट देने को लेकर चेतावनी भी दी गई है. उन्होंने बताया कि सेवा प्रदाता द्वारा सफाई कर्मचारियों के बिल में कई प्रकार की अनियमिताएं पाई गई हैं. जिस वजह से बिल भुगतान में विलम्ब हुआ. उन्होंने कहा कि रिम्स में 121 कर्मचारी कार्यरत थे. जबकि सफाई एजेंसी ने 188 कर्मचारियों का बिल दिया था. जांच में अनियमितता पाए जाने पर बिलिंग क्लर्क को शोकॉज नोटिस किया गया. फाइल में भी कई तरह की अनियमितता देखने को मिली.

    जांच के लिए गठित की गई थी कमिटी

    उन्होंने कहा कि इसकी जांच के लिए कमिटी का गठन किया गया था. कमिटी ने भी बताया कि फाइल में काफी अनियमितताएं है. इसके बाद 121 कर्मियों का पेमेंट रिलीज करने का आदेश दे दिया गया. डायरेक्टर डॉ राजकुमार ने कहा कि सफाई करने वाली एजेंसी जितने लोगों से काम करा रही है और उससे अधिक का बिल उन्होंने दिया था. इस पर कहा कि ऐसा रिम्स में अब नहीं चलेगा. जो जेन्यून था उनलोगों के बिल पेमेंट का आदेश दे दिया गया है. ठेकेदार के कहने पर कुछ कर्मचारी मेरे पास शिकायत लेकर पहुंचे. उन्हें भी हमने फाइल दिखाई. जिसे वे समझ गए है कि कैसे सफाई एजेंसी अनियमितताएं कर रही थी.

    कांट्रैक्टर और सप्लायरों के लिए एसओपी जारी

    डायरेक्टर ने कहा कि सभी कांट्रैक्टर और सप्लायरों के लिए एसओपी जारी किया गया है. जिसके तहत महीने के अंत में फाइल और बिल जमा कर दे. जांच के बाद ये फाइलें मेरे पास भेजी जाएगी. अगर कोई कर्मचारी या क्लर्क फाइल को रोकता है या फिर जानबूझकर गड़बड़ी करता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

    एजेंसी कर्मचारी काम कार्रवाई डायरेक्टर पेमेंट रिम्स सफाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 63 हजार से अधिक मामलों का हुआ निपटारा
    Next Article सीसीएल के सीएमडी पहुंचे बीएंडके क्षेत्र, कोयला उत्पादन बढ़ाने का निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशा, साइबर ठगी और सड़क हादसों से बचने का पाठ पढ़ा गई रांची पुलिस

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज

    June 15, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा की बेटियों ने खो-खो में दिखाया दम, तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    June 15, 2026
    Latest Posts

    नशा, साइबर ठगी और सड़क हादसों से बचने का पाठ पढ़ा गई रांची पुलिस

    June 15, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज

    June 15, 2026

    जामताड़ा की बेटियों ने खो-खो में दिखाया दम, तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    June 15, 2026

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.