Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 7:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»संसद भवन में सेंगोल पर गरमाई सियासत, हटाने की हो रही मांग
    देश

    संसद भवन में सेंगोल पर गरमाई सियासत, हटाने की हो रही मांग

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र चल रहा है. नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण और स्पीकर के चुनाव के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. इस बीच संसद में लगाए गए सेंगोल को लेकर सियासत गरमा गई है. विपक्षी दलों ने संसद भवन में स्पीकर के आसन के पास लगाए गए सेंगोल को हटाने की मांग शुरू कर दी है. समाजवादी पार्टी ने सेंगोल को राजशाही का प्रतीक बताया है. वहीं इसे हटाकर उसकी जगह संविधान स्थापित करने की मांग की है.

    संविधान महत्वपूर्ण, सेंगोल थोपा गया

    समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद आरके चौधरी ने कहा कि संविधान महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र का प्रतीक है. अपने पिछले कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने संसद में ‘सेंगोल’ स्थापित किया. ‘सेंगोल’ का मतलब ‘राज-दंड’ होता है, इसका मतलब ‘राजा की छड़ी’ भी होता है. रियासती व्यवस्था को खत्म करके देश आजाद हुआ. देश ‘राजा के डंडे’ से चलेगा या संविधान से? मैं मांग करता हूं कि संविधान बचाने के लिए सेंगोल को संसद से हटाया जाए.

    अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे सांसद शायद इसलिए ऐसा कह रहे हैं क्योंकि जब इसकी (सेंगोल) स्थापना हुई थी, तो प्रधानमंत्री ने इसके सामने सिर झुकाया था. शपथ लेते समय वे इसे भूल गए हों, शायद मेरी पार्टी ने उन्हें याद दिलाने के लिए ऐसा कहा हो. जब प्रधानमंत्री इसके सामने सिर झुकाना भूल गए, तो शायद वे कुछ और भी चाहते थे.

    शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि संविधान महत्वपूर्ण है, हम इस पर भारत ब्लॉक में चर्चा करेंगे. कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि भाजपा ने अपनी मर्जी से सेंगोल थोपा है. सपा की मांग गलत नहीं है. सदन सबको साथ लेकर चलता है लेकिन भाजपा केवल मनमानी करती है.

    राजद नेता मीसा भारती ने कहा कि सेंगोल को हटाया जाना चाहिए, यह लोकतंत्र में है, राजतंत्र में नहीं. सेंगोल को संग्रहालय में रखना एक प्रतीक है राजशाही का राज है.

    भाजपा ने किया पलटवार

    भाजपा के लोकसभा सांसद खगेन मुर्मू ने आरके चौधरी के बयान पर कहा कि इन लोगों के पास कोई और काम नहीं है. ये लोग संविधान को बिल्कुल नहीं मानते. वहीं सपा नेता के बयान पर भाजपा सांसद महेश जेठमलानी ने कहा कि सेंगोल राष्ट्र का प्रतीक है. सेंगोल की स्थापना हो गई, अब इसे कोई नहीं हटा सकता.

    गरमाई राजनीति लोकसभा संविधान संसद सियासत सेंगोल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के ठेकेदार उड़ा रहे हैं एनजीटी के आदेशों की धज्जियां, प्रशासन भी नहीं दे रहा ध्यान
    Next Article नीट पेपर लीक मामले में प्रिंसिपल को लेकर फिर ओएसिस स्कूल पहुंची सीबीआई

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कांग्रेस OBC आरक्षण बढ़ाने के लिए इस दिन राजभवन के सामने करेगी प्रदर्शन… जानें

    August 2, 2025
    देश

    स्पेसएक्स कैप्सूल सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंचा, चार अंतरिक्ष यात्री छह महीने करेंगे काम

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भ्रामक और फर्जीवाड़े की दुकानदारी बंद कीजिए

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल

    August 2, 2025

    प्रार्थना सभा से श्रद्धालुओं को हिरासत में लेने का आरोप, मसीही परिषद ने की कार्रवाई की मांग…

    August 2, 2025

    चाईबासा DC की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति की बैठक, 47 दावों पर मंथन…

    August 2, 2025

    कांग्रेस का चाल,चरित्र और चेहरा पिछड़ा विरोधी : आदित्य साहू

    August 2, 2025

    15 लाख की चोरी का खुलासा, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.