Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हाथियों के हमले से बचने के दौरान कुएं में गिरा युवक, डूबने से मौत
    झारखंड

    हाथियों के हमले से बचने के दौरान कुएं में गिरा युवक, डूबने से मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा: जिले के कैरो थाना क्षेत्र के एड़ादोन गांव के समीप हाथियों के हमले से बचने के लिए भागने के दौरान एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई है. जिसकी पहचान उमेश उरांव (18) पिता दिवंगत राजकुमार उरांव, कुडू थाना क्षेत्र के तान गांव निवासी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों हाथियों का झुंड लोहरदगा के ग्रामीण इलाके में घुम रहा है.

    इसी क्रम में शनिवार की रात कैरो थाना क्षेत्र के एड़ादोन गांव के समीप एक हाथियों का झुंड पहुंच गया था. वहीं सैकड़ों ग्रामीणों के साथ युवक उमेश उरांव भी हाथियों को भगाने के लिए हाथियों के पीछे-पीछे दौड़ रहा था. ग्रामीण शोर मचाते हुए और हाथों में मशाल जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान अचानक से हाथियों ने वापस मुड़कर ग्रामीणों पर हमला कर दिया.

    जिसके बाद ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे. इसी में उमेश भी जान बचाकर भाग रहा था. तभी वह एड़ादोन स्थित खेत के कुएं में गिर गया. जिससे उसके सिर में चोट लग गई थी. जिससे वह बेहोश हो कर पानी में डूब गया. रात होने के कारण इस बात का ग्रामीणों को पता नहीं चला और उसकी मौत हो गई. वहीं जब सुबह रविवार 23 जून को ग्रामीणों ने कुएं में शव को देखा.

    तब ग्रामीणों ने कैरो थाना पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलने के बाद कैरो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे और मृत युवक के शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है. एसआई संजय कुमार ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है.

    कुएं गिरा युवक हाथी हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआपसी विवाद में युवक के सिर में मारी गोली, 2 अपराधी गिरफ्तार
    Next Article गिरिडीह पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधियों के साथ कई सामान जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.