Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 2:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 17265 हुई, अब तक 543 लोगों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 17265 हुई, अब तक 543 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 1553 नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 17 हजार के पार पहुंच गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 36 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 543 हो गया है।

    देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 17265 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 77 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 316 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 2547 पर पहुंच गयी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 552 की वृद्धि दर्ज की गयी और कुल आंकड़े चार हजार को पार कर 4203 हो गये। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 12 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 223 हो गयी है। राज्य में 507 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 110 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 2003 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। राजधानी में कुल 72 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    इसके बाद गुजरात में संक्रमितों की संख्या में बड़ी वृद्धि देखी गयी और यहां 367 नये मरीजों के साथ 1743 हो गयी तथा 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 63 पहुंच गयी है।

    वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 127 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढ़कर 1478 हो गया। राज्य में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है।

    तमिलनाडु में 105 नये संक्रमित सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1477 हो गई हैं तथा राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या में कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गयी और यह 15 पर बनी रही। मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1407 पर ही बनी रही तथा राज्य में मृतकों की संख्या में भी कोई वृद्धि नहीं दर्ज की गयी तथा यह 70 पर बरकरार रही।

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 115 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1084 हो गई है तथा तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 17 हो गयी है।

    तेलंगाना में इस दौरान 35 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या 844 हो गयी। राज्य में इस संक्रमण से कुल 18 लोगों की मौत हुई है। केरल में 402 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 646 और कर्नाटक में 390 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 15 और 16 लोगों की मौत हुई है।

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 350 है और पांच लोगों की मौत हुुई है।

    इसके अलावा पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 12, हरियाणा में तीन, झारखंड और बिहार में दो-दो तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : …अब पीपीई किट पहनकर कोरोना संक्रमित के घर जायेगी पुलिस
    Next Article चाईबासा : नक्सलियों ने की युवक की हत्या, कई दिनों से था गायब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    देश

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.