Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 11:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»11 जून से जन जागरण अभियान चलायेगा बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति
    झारखंड

    11 जून से जन जागरण अभियान चलायेगा बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति ने 11 जून से जन जागरण अभियान चलाने का फैसला लिया है. बुधवार को समिति के कोर कमेटी की बैठक अध्यक्ष कामेरश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मौजूद समिति के सद्स्यों ने बेरमो को जिला बनाने के लिए अपने विचार साझा किये. निर्णय हुआ का अब आचार संहिता खत्म होने के बाद एक बार फिर समिति के बैनर तले आंदोलन शुरू किया जाए. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, मुखिया संघ की अध्यक्ष रानी मुर्मू, भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष चितरंजन साव, अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक और मुखिया संघ की सक्रिय सदस्य नीलम श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद थे.

    पंचायत में रात्रि विश्राम की बनी योजना

    जिला बनाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने कहा प्रतिदिन अलग-अलग पंचायत में समिति के सद्स्य रात्रि विश्राम करें और वहां के लोगों को जागरूक करें. चितरंजन साव ने कहा की आंदोलन को गति देने के लिए 11 जून से प्रत्येक पंचायत में जन जागरण अभियान के तहत अभियान चलाकर सभी पंचायत के लोगों को जागरूक किया जाये. जिला बनने से बेरमो अनुमंडल के वासियों को क्या लाभ है और जिला नहीं बनने से अब तक क्या नुकसान हो रहा है ये सभी बातें लोगों को बताना चाहिए. वहीं जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा की प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन अलग-अलग पंचायत में प्रवास किया जाये. लोगों के बीच रात्रि चौपाल लगाकर जिला के फायदे और नुकसान के बारे मे बताया जाये.

    अब आर-पार की लड़ाई की तैयारी

    अधिवक्ता संघ के सचिव ने कहा की समिति का आंदोलन लगभग 3 वर्षों से निरंतर चल रहा है. अपनी मांगों को लेकर हमने प्रखंड पदाधिकारी से लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला उपायुक्त,कमिश्नर ऑफिस,  मुख्यमंत्री, विधान सभा अध्यक्ष एवं राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा है, लेकिन किसी ने इसपर सकारात्मक पहल नहीं की. सरकार के उदासीन रवैया को देखते हुए समिति आर-पार की लड़ाई लड़ने का मूड बन चुकी हैं.

     

    जिला बेरमो बोकारो संघर्ष समिति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपर्यावरण को हम जितना संरक्षित करेंगे, पर्यावरण भी उतना ही संरक्षण हमें देगा : अमीत कुमार 
    Next Article नरेंद्र मोदी चुने गये NDA दल के नेता, 7 जून को सांसदों की बैठक के बाद राष्ट्रपति को पेश किया जाएगा सरकार बनाने का दावा

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.