Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पानी की बर्बादी रोकने को दिल्ली सरकार ने उठाया कदम, बर्बाद करने वालों को इतना भरना होगा जुर्माना
    जोहार ब्रेकिंग

    पानी की बर्बादी रोकने को दिल्ली सरकार ने उठाया कदम, बर्बाद करने वालों को इतना भरना होगा जुर्माना

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है. सरकार की ओर से दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को पानी की बर्बादी रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं. जिससे कि शहर में पानी की किल्लत न हो. दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने कई इलाकों में पानी की बर्बादी को देखते हुए जल बोर्ड के सीईओ को निर्देश जारी किए हैं. जिसके तहत पानी की बर्बादी करने वालों पर अब जुर्माना लगाया जाएगा. सरकार की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि वे पूरी दिल्ली में 200 टीमें तैनात करें और पानी का दुरुपयोग करने वालों पर नकेल कसें.

    निर्देशों के मुताबिक, दिल्ली में पाइप से कार धोना, पानी की टंकी का ओवरफ्लो होना और घरेलू पानी के कनेक्शन का व्यावसायिक उद्देश्य से या निर्माण स्थलों पर इस्तेमाल करना पानी की बर्बादी माना जाएगा. ऐसा करने पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके अलावा निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पाए जाने वाले अवैध पानी के कनेक्शन को काटने के निर्देश भी दिए गए हैं. बता दें कि इन दिनों दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है और हरियाणा द्वारा दिल्ली के हिस्से का पानी न दिए जाने के कारण पानी की किल्लत हो गई है. ऐसे में पानी बचाना बेहद जरूरी हो जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है.

    जुर्माना दिल्ली सरकार पानी बर्बाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : अमझरिया घाटी में 100 फीट नीचे गिरा सरिया लदा ट्रक, दो लोगों की दर्दनाक मौत
    Next Article रांची : बुढ़मू में कुएं में मिला महिला का शव, पति और ससुर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026
    चतरा

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “1800 रुपए भेज दो, बच्चों को घर पहुंचा देंगे”… लापता बच्चों के नाम पर मां को आया फोन, निकला साइबर ठग

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026

    कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.