Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लैंड जिहाद, लव जिहाद, बालू माफियाओं को संरक्षण देती है झारखंड सरकार: जेपी नड्डा
    जोहार ब्रेकिंग

    लैंड जिहाद, लव जिहाद, बालू माफियाओं को संरक्षण देती है झारखंड सरकार: जेपी नड्डा

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका लोकसभा सीट की भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में जेपी नड्डा ने की जनसभा

    दुमका : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दुमका लोकसभा क्षेत्र के सारठ के पालाजोरी में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा की. नड्डा ने यहां इंडी गठबंधन पर खूब हमले किये. कहा राज्य में बालू माफिया, लैंड जिहाद और लव जिहाद को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है. इंडी गठबंधन वालों को जनता से कोई लेना देना-नहीं है. ये सब भ्रष्टाचारी हैं. झारखंड में झामुमो वाले जल, जंगल, जमीन की बात करके सत्ता में आए थे. उनके सत्ता में आने के बाद आज जल के किनारे वाली बालू गायब हो रही है. लैंड जिहाद व लव जिहाद बढ़ रहा है. यहां मंत्री के असिस्टेंट के नौकर के घर से 29 करोड़ निकल रहे हैं. सांसद के घर से 300 करोड़ निकले हैं. यह सब गरीबों, आदिवासियों का पैसा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि यह सारा भ्रष्टाचार का पैसा जब्त कर गरीबों के विकास पर खर्च किया जाएगा.

    मोदी 70 साल से उपर के हर व्यक्ति को देंगे स्वास्थ्य बीमा

    जेपी नड्डा ने कहा यह बदलता भारत है. प्रधानमंत्री ने तय किया है कि 70 साल से उपर के हर व्यक्ति को 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा. हर जाति, धर्म के लोगों को यह लाभ मिलेगा. 70 वर्ष की उम्र पूरे होने पर जब बीमा कंपनियां साथ छोड़ देती हैं, मोदी जी की गारंटी साथ है. प्रधानमंत्री के ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से प्रत्येक देशवासी के घर का बिजली बिल शून्य रुपए हो जाएगा. प्रत्येक व्यक्ति के घर पर सरकार द्वारा 75000 प्रदान कर सोलर प्लेट स्थापित की जाएगी. इससे घर को मुफ्त बिजली मिलेगी. साथ ही बचने वाली बिजली बेचकर अतिरिक्त आमदनी भी प्राप्त की जा सकेगी.

    मोदी ने देश के जन-जन में आत्मविश्वास का संचार किया

    नड्डा ने कहा कि 10 वर्ष पहले भारत की जनता ने यह मान लिया था कि राजनीति से कुछ बदलने वाला नहीं है. पूरा देश उदास व हताश था. विगत 10वर्ष में मोदी जी ने अपने कर्म व तप से हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाया. जन-जन में आत्मविश्वास का संचार किया और आज देश मोदी जी के साथ ‘विकसित भारत निर्माण’ के पथ पर चल पड़ा है.

    जेपी नड्डा दुमका बीजेपी सीता सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर गैंगरेप मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद
    Next Article लातेहार : अमझरिया घाटी में 100 फीट नीचे गिरा सरिया लदा ट्रक, दो लोगों की दर्दनाक मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    Latest Posts

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.