Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एमपी के बाद अब इस राज्य के मेडिकल कालेज में हिंदी में होगी पढ़ाई, देखें क्या है तैयारी
    जोहार ब्रेकिंग

    एमपी के बाद अब इस राज्य के मेडिकल कालेज में हिंदी में होगी पढ़ाई, देखें क्या है तैयारी

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार के मेडिकल कॉलेजों में छात्रों को उनकी मातृभाषा में मेडिकल एजुकेशन उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल शुरू की है. फिलहाल मध्य प्रदेश में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई चल रही है. अब बिहार में भी हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई होगी. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है. यह टीम एमपी के भोपाल जाकर बिहार में भी हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम तैयार करने पर विभाग को रिपोर्ट सौंपेगी. इस टीम में राज्य स्वास्थ्य समिति के मानव संसाधन प्रभारी राजेश कुमार, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के एकेडमिक डीन डॉ. मिथिलेश प्रताप और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के क्लीनिकल पैथोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. देवेंद्र प्रसाद शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग ने टीम को पांच जून तक विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

    सिलेबस देखने जाएगी टीम

    एसीएस प्रत्यय अमृत ने टीम का गठन किया है. मंगलवार को टीम की अधिसूचना जारी कर दी गई. इस टीम को जिम्मेदारी दी गई है कि वह मध्य प्रदेश जाकर वहां हिंदी माध्यम से हो रहे मेडिकल के सभी शैक्षणिक कार्यों का अध्ययन करेगी. साथ ही यह भी देखेगी कि वहां हिंदी में एमबीबीएस और अन्य उच्च पाठ्यक्रम किस तरह तैयार किए गए हैं. वहां का सिलेबस क्या है? स्वास्थ्य विज्ञान जैसे जटिल विषय को शिक्षक किस तरह से छात्रों को उनकी मातृभाषा में पढ़ा रहे हैं. इसकी विस्तृत जानकारी लेकर आएं. टीम को निर्देश दिया गया है कि बिहार में मेडिकल कोर्स हिंदी में कैसे तैयार किया जा सकता है, इसका पूरा प्रारूप तैयार करें. पाठ्यक्रम की रूपरेखा क्या होगी? इसका क्रियान्वयन कैसे होगा? टीम भोपाल में दो दिनों तक इसका अध्ययन करेगी. साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है. चुनाव परिणाम आने के बाद विभाग इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करेगा.

    बिहार मेडिकल एजुकेशन मेडिकल कालेज हिंदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा: खुले मैदान में रहने को मजबूर चुनाव ड्यूटी में चतरा से आये होमगार्ड जवान
    Next Article बिहार में गर्मी कहर, शेखपुरा और बेगूसराय में 48 स्टूडेंट्स स्कूल में बेहोश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    बंद घर का ताला तोड़ उड़ा डाले पांच लाख के जेवर, केदारनाथ यात्रा पर गया परिवार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.