Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 12:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बीजेपी सांसद के बेटे के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन ने चार को कुचला, दो की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद के बेटे के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन ने चार को कुचला, दो की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई. यह हादसा गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में हुआ. बीजेपी प्रत्याशी के काफिले में शामिल एक अनियंत्रित पुलिस एस्कॉर्ट वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य पैदल यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस एस्कॉर्ट वाहन कैसरगंज से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में शामिल था. इस हादसे के बाद सभी मौके से फरार हो गए. कैसरगंज से मौजूदा बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले के साथ हुए इस हादसे से गोंडा में हड़कंप मच गया है.

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायलों को स्थानीय सीएचसी ले गए. डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दो की मौत से गुस्साई भीड़ ने स्थानीय सीएचसी को घेर लिया. लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. टक्कर भीषण थी हादसे में पुलिस एस्कॉर्ट वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस एस्कॉर्ट वाहन के एयरबैग खुल गए. मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है. हादसा कर्नलगंज थाना क्षेत्र के हुजूरपुर में बहराइच रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    एस्कॉर्ट दो की मौत दो घायल वाहन सांसद सूचना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेजरीवाल ने जमानत अवधि 7 दिन बढ़ाने के लिए दाखिल की अर्जी, SC ने खारिज की याचिका
    Next Article गोड्डा: खुले मैदान में रहने को मजबूर चुनाव ड्यूटी में चतरा से आये होमगार्ड जवान

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अहमदाबाद के स्कूल में खूनी झड़प, 8वीं कक्षा के छात्र ने साथी की आँख में घोंपा कंपास

    April 22, 2026
    ट्रेंडिंग

    बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, इन इलाकों से पर्यटकों को निकलना होगा बाहर

    April 22, 2026
    कारोबार

    लगातार तीसरे दिन रुपये में गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूट कर 93.75 पर पहुंचा भारतीय मुद्रा

    April 22, 2026
    Latest Posts

    बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव: पहली बार EVM से वोटिंग, हर बूथ पर लगेंगी 6 मशीनें

    April 22, 2026

    अहमदाबाद के स्कूल में खूनी झड़प, 8वीं कक्षा के छात्र ने साथी की आँख में घोंपा कंपास

    April 22, 2026

    झारखंड में कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, स्वास्थ्य बीमा योजना को मिलेगी हरी झंडी

    April 22, 2026

    बिहार में गैस संकट के बीच बड़ा फैसला: अब राशन दुकानों पर मिलेगा कोयला

    April 22, 2026

    JPSC : जारी होते ही हटाई मॉडल आंसर-की, सुधार के बाद फिर अपलोड

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.