पाकुड़: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक राजमहल लोकसभा चुनाव प्रभारी सह जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह स्टार प्रचारक के अध्यक्षता में आवासीय कार्यालय धनुष पूजा में की गई. जिसमें कहा गया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम भारत के लोगों के लिए गर्व है. ऐसे प्रधानमंत्री भारत में हैं जिनका नाम मात्र से ही दुश्मन का छक्के छूट जाते हैं. सभी भारतवासी कोई भी जाति के क्यों ना हो सबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान मुहैया करवाए, मकान में शौचालय निर्माण, ग्रामीण इलाकों में बिजली, गरीब के घरों में बिजली का कनेक्शन लगाया गया. महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिलाया. उन्होंने महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारी से निजात दिलवाया. कोरोना में बीमारी से ग्रस्त लोगों को मुफ्त में वैक्सीन दिलवाकर उनका जान बचाया गया. किसानों को सालाना 6 हजार रुपया उनके खातों में दिया गया. प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत जन वितरण प्रणाली की दुकान से सभी जाति के लोगों को मुफ्त अनाज वितरण किया जा रहा है. कश्मीर में 370 की धारा को हटाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के मुद्दे से निजात मिली. मोदी जी का यह मंत्र है कि सबका साथ सबका विकास एवं सब की गारंटी मोदी जी के साथ है. अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बनाया गया. बिजनेसमैन बेरोजगार युवाओं के लिए मुद्रा लोन बैंक से दिलवाया गया. 10 सालों में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा जनहित में इन कार्यों को किया गया है. इसलिए शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं से अपील है कि 1 जून को कमल छाप पर बटन दबाकर ताला मरांडी जी को विजय बनाए. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी राजमहल लोकसभा चुनाव प्रभारी सह जिला अध्यक्ष स्टार प्रचारक रंजीत कुमार सिंह ठाकुर मौजूद थे.
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक, पीएम मोदी को बताया देश का गौरव

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

