Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में छठे चरण में 65.40% वोटिंग, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद और बढ़ेगा प्रतिशत
    झारखंड

    झारखंड में छठे चरण में 65.40% वोटिंग, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद और बढ़ेगा प्रतिशत

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2024Updated:May 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छठे चरण के मतदान में गिरिडीह, धनबाद में महिलाएं आगे, रांची और जमशेदपुर में पुरुष अव्वल

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने झारखंड में छठे चरण के मतदान का फाइनल बुलेटिन जारी किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि छठे चरण में कुल 65.40% वोटिंग हुई. मतगणना के दिन पोस्टल बैलेट की गिनती के वोटिंग प्रतिशत में थोड़ी और बढ़ोतरी होगी. उन्होंने कहा कि सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील किये जा चुके हैं. स्ट्रांगरूम त्रिस्तरीय सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 67.68% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. यहां 67.87% पुरुष मतदाता और 67.49% महिला मतदाताओं ने मतदान किया है. इस तरह महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं से 0.38 फीसदी अधिक मतदान किया है.

    रांची में 65.53% महिला मतदाताओं ने की वोटिंग

    उन्होंने बताया कि रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 65.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. यहां पुरुष मतदाताओं ने 65.53 और महिला मतदाताओं ने 65.20 फीसदी मतदान किया है. यानी महिलाओं से पुरुष मतदाताओं ने 0.33 फीसदी अधिक मतदान किया है. गिरिडीह में 67.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. यहां पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है. यहां पुरुष मतदाता 65.00 और महिला मतदाताओं ने 69.60 फीसदी मतदान किया है. इस तरह पुरुष मतदाताओं से 4.60 फीसदी अधिक मतदान महिलाओं ने किया है.

    धनबाद में 62.33 फीसदी महिला मतदाताओं ने डाले वोट

    धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 62.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. यहां भी पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है. यहां पुरुष मतदाताओं ने 61.82 और महिला मतदाताओं ने 62.33 फीसदी मतदान किया है. इस तरह पुरुष मतदाताओं से 0.51 फीसदी अधिक मतदान महिलाओं ने किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 129 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है.

    छठा चरण पोस्टल बैलेट मतदान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीता के पक्ष में बाबूलाल ने किया जनसंपर्क, एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील
    Next Article तालाब में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, तीन दोस्त गए थे नहाने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.