Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Oct, 2025 ♦ 5:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, हिंदपीढ़ी से 2 व सिमडेगा में 1
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, हिंदपीढ़ी से 2 व सिमडेगा में 1

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राज्य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। मंगलवार को रांची में फिर 2 मामला आया है। जबकि, सिमडेगा में पहला मामला आया है। रिम्स डायरेक्टर डॉ डीके सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। रांची में कोरोना मरीज की संख्या बढ़ने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। आज की रिपोर्ट आने के बाद राज्य में कुल संख्या 27 हो गया है। राज्‍य में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। रांची जिला प्रशासन के लिए हिंदपीढ़ी इलाका हॉटस्पॉट बन गया है। हालांकि, जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।
    मालूम हो कि 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से पहला मामला सामने आया था। जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी। संक्रमित महिला को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। 31 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक कुल 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की झारखंड में पुष्टि हो चुकी है। जिसमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।एक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मरीज की और दूसरी मौत बोकारो जिले के गो‍मिया प्रखंड के साड़म में बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है।वहीं 13 अप्रैल की रात हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक 85 वर्षीय कोरोना संदिग्‍ध महिला की मौत हो गई. वहीं इससे पहले राजधानी के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्‍स में भी दो कोरोना संदिग्‍धों की मौत हो चुकी है।

    8 व 9 अप्रैल को बढ़ा था यह आंकड़ा
    कोरोना मरीजों की संख्या में 8 व 9 अप्रैल को अचानक मामला बढ़ा था। देर रात 8 अपै्रल को जांच रिपोर्ट आयी थी, जिसमें यह संख्या 9 बढ़ा था, वहीं 9 अप्रैल को एक बढ़ा था। हिंदपीढ़ी से सोमवार को भर्ती कराई गई 54 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वही चार अन्य लोग बोकारो के पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

    कब कहां मिले थे मरीज

    31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद से पकड़ी गई मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला कोरोना संक्रमित।

    02 अप्रैल : हजारीबाग के वष्णिुगढ़ के एक व्यक्ति में संक्रमण मिला था। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था।

    05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज।

    06 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी में एक और महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

    08 अप्रैल : रांची के पांच और बोकारो के चार लोग मिले कोरोना से संक्रमित

    09 अप्रैल :- बोकारो के एक शख्स की जांच में मामला पॉजिटिव निकला।

    11 अप्रैल :- रांची, कोडरमा व हजारीबाग की जांच में मिला पॉजिटिव।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुंबई : काेरोना लॉकडाउन हुआ फेल, ब्रांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए हजारों प्रवासी, कहा- हमें घर जाना है
    Next Article हिंदपीढ़ी में मेडिकल टीम व पुलिस पर हमला मामले में 6 नामजद समेत अज्ञात 500 पर प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन ने हवलदार दिलीप तिर्की को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

    October 3, 2025
    जमशेदपुर

    सीएम हेमंत सोरेन ने की पहल और कंपनी में फंसे 13 मजदूर लौटे वापस

    October 3, 2025
    झारखंड

    मूर्ति विसर्जन को लेकर रांची पुलिस चौकस, कई संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैगमार्च

    October 3, 2025
    Latest Posts

    CM हेमंत सोरेन ने हवलदार दिलीप तिर्की को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

    October 3, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने की पहल और कंपनी में फंसे 13 मजदूर लौटे वापस

    October 3, 2025

    मूर्ति विसर्जन को लेकर रांची पुलिस चौकस, कई संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैगमार्च

    October 3, 2025

    19 साल का लड़का निकला बड़का चोर, बंद घर का ताला तोड़ किया था कांड

    October 3, 2025

    जुबिन गर्ग की मौ’त : ऑटोप्सी रिपोर्ट में डूबने की पुष्टि, असम से चार गिरफ्तार

    October 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.