Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»उड़ीसा, पंजाब, तेलंगाना की तर्ज पर झारखंड में भी लाॅकडाउन की समय-सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ा देनी चाहिए : बाबूलाल
    झारखंड

    उड़ीसा, पंजाब, तेलंगाना की तर्ज पर झारखंड में भी लाॅकडाउन की समय-सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ा देनी चाहिए : बाबूलाल

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने स्थिति को देखते हुए झारखण्ड सरकार से लॉकडाउन की समय-सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ाने का आग्रह किया है। श्री मरांडी ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर झारखंड सहित पूरे देश – दुनियाँ की हालत जगजाहिर है।

    झारखंड में भी रोज नये केस का निकलना शुभ संकेत नहीं है। कुछ स्थानीय एवं देश के जानकर चिकित्सकों से बात-चीत के दौरान जिस प्रकार की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, इसका सिर्फ दो ही उपचार है। पहला सघन जांच और दूसरा सोशल डिस्टेंसिंग ताकि यह आंकड़ा यहीं थम जाए। हम समझ सकते हैं कि समाज पर इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ेगा। जिस प्रकार कभी-कभी चिकित्सक को किसी छोटे से घाव के स्थायी निदान के लिए बड़ा चीरा लगाना पड़ता है, आज कोरोना को लेकर राज्य व देश में परिस्थति कुछ इसी प्रकार की आन पड़ी है। थोड़ा कष्ट होगा परंतु यही इसका एकमात्र समाधान है।

    जब आपदा आई है तो हम सभी को इसे झेलना ही होगा। झारखंड सरकार से मेरा अनुरोध है कि उड़ीसा, पंजाब, तेलंगाना और दूसरे राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी लाॅकडाउन की समय-सीमा तत्काल कम-से-कम 30 अप्रैल तक बढ़ा देनी चाहिए। साथ ही इसका सख्ती से व समान रूप से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। किसी को भी किसी प्रकार की थोड़ी भी छूट देना झारखंड की जनता के हित में कतई नहीं होगा।

    हम झारखंड की जनता से अपील करते हैं कि सोशल डिसटेंसिंग के लिए लॉकडाउन का पालन कराने में सरकार एवं देवदूत की तरह दिन-रात काम कर रहे मेडिकल एवं ग़ैर मेडिकलकर्मी, सफ़ाईकर्मी , पुलिसकर्मी समेत उन सभी का सहयोग करें जो कोरोना युद्ध से लड़ने में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से बिना रुके अपनी अपनी सेवा दे रहे हैं । घर में रहें, हम सभी सुरक्षित रहें यही राज्य और देश हित में है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : वर्तमान समय मे जिले में नही कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति : उपायुक्त
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी का लॉकडाउन आगे बढ़ाने का फैसला उचित: केजरीवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.