Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Nov, 2025 ♦ 11:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सर्वदलीय बैठक में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, समस्या उत्पन्न कर रहे असामाजिक तत्वों पर होगी कार्रवाई
    जोहार ब्रेकिंग

    सर्वदलीय बैठक में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, समस्या उत्पन्न कर रहे असामाजिक तत्वों पर होगी कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को प्रोजेक्‍ट भवन में कोरोना वायरस को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी दलों के नेताओं से राय मांगी कि इस संकट से किस तरह से निबटा जा सकता है। सभी दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि इस संकट से राज्य को उबारने में वे उनकी मदद करेंगे।

    बैठक में उन्होंने सभी दलों के नेताओं से पूछा कि इस संकट से उबरने के लिए सरकार को क्या करना चाहिए। उन्होंने सरकार की तैयारी से भी सभी दलों के नेताओं को अवगत कराया। वह राज्य के सांसदों और विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे। बैठक में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है। संकट की इस घड़ी में सरकार एक साथ कई मोर्चे पर काम कर रही है। एक ओर लोगों को स्वस्थ रखने के लिए पूरे शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ लोगों का हक मारने वाले जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए भी सरकार और उसके तंत्र को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

    सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में कोरोना कभी भी विकराल रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग रोग छुपा रहे हैं, वे मौत को दावत दे रहे हैं। ऐसे लोग जांच करवाने के लिए आगे आयें। मुख्यमंत्री ने कहा लॉकडाउन टूटने के बाद राज्य के बाहर से करीब 7 लाख लोग आयेंगे। उनकी व्यवस्था करनी होगी। सीएम ने कहा कि सभी मिलकर इस महामारी से लड़ेंगे। हेमंत ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व समस्या उत्पन्न कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य आदि मौजूद हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : उपायुक्त ने पुलिस पदाधिकारिओं को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    Next Article कालाबाजारी रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन, जन वितरण प्रणाली दुकानों में अनियमितता पर लगेगी लगाम

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी कला मंच की बस धनबाद में दुर्घटनाग्रस्त, लुगू पहाड़ जा रहे थे कलाकार

    November 4, 2025
    गोड्डा

    जीतपुर खनन परियोजना के तहत रोजगार मेला आयोजित, 46 युवाओं ने लिया हिस्सा

    November 4, 2025
    झारखंड

    कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के ठिकानों पर रेड, कई थानों की पुलिस कर रही कार्रवाई

    November 4, 2025
    Latest Posts

    तेजस्वी यादव ने चुनावी घोषणाओं की झड़ी लगाई, महिलाओं और किसानों के लिए बड़े वादे

    November 4, 2025

    OpenAI ने ChatGPT GO सब्सक्रिप्शन 12 महीने तक किया मुफ्त, भारतीय यूजर्स की मौज

    November 4, 2025

    सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट, रुपये में मजबूती

    November 4, 2025

    देश के 12 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का SIR आज से शुरू

    November 4, 2025

    आदिवासी कला मंच की बस धनबाद में दुर्घटनाग्रस्त, लुगू पहाड़ जा रहे थे कलाकार

    November 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.