Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 9:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा चुनावी सभा में राहुल की 2 टूक, देश में जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का
    झारखंड

    चाईबासा चुनावी सभा में राहुल की 2 टूक, देश में जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड पहुंचे. रांची में वरीय नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है. बीजेपी आदिवासी को वनवासी बताकर उनसे यह अधिकार लेना चाहती है. हमारा संकल्प है कि हम उन्हें यह अधिकार दिलाएंगे. राहुल गांधी ने चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित किया, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते 3 मई को रैली की थी. उन्होंने सिंहभूम सीट से झामुमो की प्रत्याशी जोबा मांझी के लिए जनता से समर्थन मांगा. एलभारतीय संविधान दिखाते हुए कहा कि भाजपा इसे फाड़कर फेंकना चाहती है. इस देश में आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को जो भी मिला है, वह इस किताब की बदौलत है. हमारे बड़े नेताओं ने इसके लिए कुर्बानी दी थी.

    राहुल गांधी ने देश की टॉप ब्यूरोक्रेसी में आदिवासी अफसरों की कम भागीदारी का सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि आदिवासियों की देश में कुल आबादी आठ फीसदी है. लेकिन, इस हिसाब से उन्हें 100 रुपए में दस पैसे भी खर्च करने का अधिकार नहीं है. राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर गरीबों, पिछड़ों, दलितों के हर परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए बैंक अकाउंट में डालने का वादा किया.

    उन्होंने कहा कि हम देश में करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे. उन्होंने ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स को पहली नौकरी देने, मनरेगा में रोजाना की मजदूरी 250 से बढ़ाकर 400 रुपए करने का भी वादा किया. साथ ही कहा कि हमारी सरकार बनने पर देश में 50 परसेंट के आरक्षण का लिमिट खत्म कर देंगे. जनसभा को झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन ने भी संबोधित किया.

    कांग्रेस चाईबासा चुनावी सभा राहुल गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleLok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting : अबतक बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग, जानें मतदान का हाल
    Next Article सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दिया कोई फैसला, 20 मई तक बढ़ाई गई रिमांड

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पूर्व BJP विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    ‘परिवार पार्टी’ में तो परिवार की ही चलेगी : डिप्टी CM सम्राट चौधरी

    June 18, 2025
    झारखंड

    रांची में NTPC RRB परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, तीसरी शिफ्ट रद्द

    June 18, 2025
    Latest Posts

    कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार खुला लाल निशान पर

    June 18, 2025

    पूर्व BJP विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

    June 18, 2025

    ‘परिवार पार्टी’ में तो परिवार की ही चलेगी : डिप्टी CM सम्राट चौधरी

    June 18, 2025

    रांची में NTPC RRB परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, तीसरी शिफ्ट रद्द

    June 18, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स का अचानक किया निरीक्षण, अस्पताल की हालत देख हुए चिंतित

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.