धनबाद: धनबाद में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन ने आज बलियापुर क्षेत्र अंतर्गत सुरंगा पंचायत स्थित बूथ नंबर 303 के वल्नरेबल मतदाताओं से वार्ता की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं एसएसपी ने मतदाताओं से बिना किसी डर, दबाव, प्रलोभन के अपने मत का प्रयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस आप सभी के साथ हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि इस वर्ष पर्व की तरह इस चुनाव को मनाए. सपरिवार सभी लोग मतदान करें एवं लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें तभी लोकतंत्र मजबूत होगा. निर्भीक होकर मतदान करें, किसी के बहकावे में न आएं.इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बलियापुर से बूथ में एएमएफ की व्यवस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त की. उन्होंने ससमय पीने योग्य पानी, शौचालय, बिजली, रैंप, शेड आदि की व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मौके पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार, बलियापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह मौजूद रहे.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसएसपी ने बलियापुर के वल्नरेबल बूथ के मतदाताओं से की वार्ता

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleएफएसटी ने मिहिजाम में 16 लाख 75 हजार किया जब्त, जांच जारी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

