Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शहर की सफाई देखने निकले प्रशासक, त्योहारों में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील
    झारखंड

    शहर की सफाई देखने निकले प्रशासक, त्योहारों में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2024Updated:April 13, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार ने शहर के आम नागरिकों से अपील की है कि चैती छठ पर्व के दौरान “Say No To Plastic” के थीम को ध्यान में रखते हुए छठ का त्योहार मनाए. उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से हटकर, पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों को अपनाने की भी अपील की है. चैती छठ और रामनवमी को लेकर विशेष सफ़ाई अभियान का जायजा लेने के लिए नगर प्रशासक खुद टीम के साथ निकले. उन्होंने विभिन्न जलाशयों के तट पर अवस्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस क्रम में वे कांके डैम, तेतर टोली तालाब, रिम्स तालाब, बनस तालाब गए.

    छठ घाटों पर विशेष अभियान

    प्रशासक ने कहा कि चैती छठ पर्व के दौरान एक साफ़ और स्वच्छ वातावरण में श्रद्धालु पूजा करे. निगम क्षेत्र कूड़ा मुक्त रहे, यह रांची नगर निगम की प्राथमिकता है. साफ़-सफ़ाई के दृष्टिकोण से उन्होंने सभी चिन्हित छठ घाटों तथा उसके सभी संपर्क पथों पर विशेष सफ़ाई अभियान चलाने का निदेश दिया. उन्होंने सभी घाटों में फैली गंदगी की सफाई, ग्रास कटिंग, झाड़ू, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव (तालाब के चारों तरफ) एवं तालाबों के संपर्क पथों के अलावा आस-पास के क्षेत्रों की सफाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया. साथ ही सभी छठ घाटों पर पर्याप्त विद्युत/लाइट्स की व्यवस्था यथाशीघ्र सुनिश्चित करने का निदेश दिया.

    जलकुंभी की सफाई तेज करें

    कांके डैम के निरीक्षण क्रम में उन्होंने जलकुंभी की सफाई के कार्य में तीव्रता लाने का भी निदेश दिया. साथ ही उनके द्वारा विभिन्न तालाबों के रोप लाइट से किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षक किया गया, जिसमे उन्होंने तालाबों के चारों ओर आकर्षक तरीके से लाइट्स को व्यवस्थित करने का निदेश दिया.

    पूजा स्थल और मंदिरों की सफाई

    आगामी रामनवमी पर्व को देखते हुए निगम के द्वारा सभी पूजा स्थलों ,मुख्य मन्दिरों एवं विभिन्न क्षेत्रों मे विशेष सफाई के लिए पिछले कई दिनों से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासक तपोवन मंदिर तथा उसके आस-पास की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने मंदिर के आस-पास विशेष सफाई करने का निर्देश दिया. शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभिन्न समितियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनके द्वारा लगाये गये स्टॉल्स में निःशुल्क जलापूर्ति की व्यवस्था, निर्धारित स्थलों पर वाटर टैंकर तथा चलन्त शौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. इसके अलावा शोभायात्रा के सभी मार्गो में आवश्यकतानुसार लाईट की व्यवस्था करने का भी निदेश दिया.

    इनकी रही मौजूदगी

    अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, सहायक प्रशासक सूरज प्रकाश, नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें : शोभा यात्रा में बोले बंधु तिर्की, सरहुल हमारी पहचान और जीवन का आधार

    Ameet Kumar Chaiti Chhath Chhath Ghat jharkhand Johar Live Municipal Corporation ranchi अमित कुमार चैती छठ छठ घाट जोहार लाइव झारखंड नगर निगम रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशोभा यात्रा में बोले बंधु तिर्की, सरहुल हमारी पहचान और जीवन का आधार
    Next Article बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल व दो जिन्दा गोली बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.