Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 6:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शाहीन बाग: 100 दिनों से जारी धरना खत्म, पुलिस ने उखाड़े टेंट, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
    जोहार ब्रेकिंग

    शाहीन बाग: 100 दिनों से जारी धरना खत्म, पुलिस ने उखाड़े टेंट, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। दिल्ली में लॉकडाउन के दूसरे दिन शाहीन बाग के धरनास्थल को पुलिस ने पूरी तरह खाली करा दिया है। दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी ने बताया कि मंगलवार सुबह वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों से धरनास्थल को खाली करने की अपील की गई, लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि धरनास्थल को खाली करा दिया गया है और मौके से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पिछले तीन महीने से सड़क बंद कर चल रहे धरने के लिए लगे सभी टेंट को पुलिस आज सुबह पुलिस ने निकलवा दिया है। इसके अलावा जाफराबाद इलाके में भी भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

    शाहीन बाग से साथ ही हौज रानी समेत आठ प्रदर्शनस्थलों को खाली कराया गया है। हालांकि बाकी जगहों से किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। फिलहाल दिल्ली में नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में चल रहे सभी धरनास्थल खाली हो गए हैं।

    मालूम हो कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन से ही शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव चल रहा था। जनता कर्फ्यू के विरोध और समर्थन को लेकर प्रदर्शनकारी दो गुटों में बंट गए थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में बवाल इस हद तक बढ़ गया था कि प्रदर्शनकारियों ने एक दूसरे पर जुते-चप्पल तक फेंके ते।

    प्रदर्शनकारियों का एक गुट शुरू से ही कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रदर्शन स्थगित करने के समर्थन में था, जबकि दूसरा गुट आज भी पुलिस की कार्रवाई से पहले तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना जारी करने के पक्ष में अड़ा हुआ था। रविवार से ही वहां बवाल की आशंका थी, जिस वजह से भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी।

    हालांकि रविवार को एक पक्ष के लोग धरनास्थल पर सांकेतिक प्रदर्शन के लिए अपने जूते चप्पल रख कर चले गए थे। उन्होंने पोस्टर लगाकर सूचना दी थी कि उनका धरना जारी है। प्रदर्शनकारी कनिज फातिमा ने बताया था कि कोरोनावायरस महामारी की बढ़ती समस्या के कारण रविवार से वहां आने वाला कोई भी प्रदर्शनकारी सिर्फ चार घंटे ही धरनास्थल पर रहेगा, और उसके बाद वह यहां से चला जाएगा।

    यह व्यवस्था रविवार से लेकर कोरोनावायरस की समस्या समाप्त होने तक या कानून वापस होने तक जारी रहेगी। लेकिन इसके बाद दिल्ली में पूरी तरह से लॉकडाउन और फिर कर्फ्यू लग जाने के कारण धरना किसी भी रूप में चल पाना कानून के खिलाफ है। इसी के मद्देनजर पुलिस ने मंगलवार को सख्ती से कार्रवाई की।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉक डाउन के उल्लंघन मामले में रांची में 9 एफआईआर दर्ज
    Next Article कोरोना वायरस के कारण राज्यसभा चुनाव स्थगित

    Related Posts

    देश

    बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

    July 5, 2025
    देश

    PM नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, द्विपक्षीय सहयोग पर करेंगे बातचीत

    July 5, 2025
    खूंटी

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025
    Latest Posts

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    July 5, 2025

    ‘साथी’ योजना के तहत निराश्रितों को मिलेगा सहारा, डालसा चला रहा जागरूकता अभियान

    July 5, 2025

    10 जुलाई को होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक, तैयारियों को लेकर रांची DC ने आदिकारियों को दिए निर्देश

    July 5, 2025

    गुमला पुलिस ने 1.30 लाख का जाली नोट पकड़ा, छत्तीसगढ़ के तीन कारोबारी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.