Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 4:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना पर जनता का लॉकडाउन, रांची सहित देशभर में दिख रहा जनता कर्फ्यू का असर
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना पर जनता का लॉकडाउन, रांची सहित देशभर में दिख रहा जनता कर्फ्यू का असर

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2020Updated:March 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक पूरे देश में जनता कर्फ्यू लगाया गया है।

    वहीं राजधानी रांची की सड़कें बिलकुल सुनसान हो गई है। दुकान बाजार पूरी तरह से बंद हैं। लोगों ने खुद को पूरी तरह से घर के अंदर कैद कर लिया है। मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों ने भी आज घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझा। वहीं, हमेशा कि तरह चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहे। सबसे व्यस्त मानी जाने वाला मेन रोड की भी दुकानें पूरी तरह से बंद रही। वहीं, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी यात्री नजर नहीं आए।

    जनता कर्फ्यू को लेकर प्रशासन की ओर से कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है। यह कर्फ्यू, जनता को खुद लगाना है। इसलिए लोगों पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं दिया गया है। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान हमेशा की तरह अपनी ड्यूटी पर तैनात दिखे। जो इक्का-दुक्का लोग सड़क पर नजर आए, जवानों ने उनसे घर में रहने की अपील जरूर की।

    जनता कर्फ्यू को लेकर लोगों के बीच शनिवार को काफी बातचीत सामने आई। सभी की जुबान पर एक बात कॉमन थी कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव में जनता कर्फ्यू बेहद जरूरी है। लोग इसे सपोर्ट करते नजर आए। वहीं, साेशल मीडिया पर भी जनता कर्फ्यू में लोगों को घरों में ही रहने की अपील काफी चर्चा में रही। कई लोगों ने तो जनता कर्फ्यू के सपोर्ट में लिखी बातों को वाट्सअप अकाउंट में अपनी डीपी तक बना ली।

    कोरोनावायरस के संक्रमन से बचने के लिए रविवार काे जनता कर्फ्यू लगाया गया है। इस वजह से रांची रेल डिवीजन ने सभी ट्रेनाें काे रद्द कर दिया है। रांची और हटिया स्टेशन से एक भी ट्रेन का परिचालन नहीं हुआ। केवल मालगाड़ी काे चलने की अनुमति मिली है। वहीं, शनिवार को रांची और हटिया टीकट आरक्षण काउंटर से 1281 यात्रियाें ने टिकट रद्द कराया। इसके एवज में रेलवे ने 5 लाख 59 हजार 845 रुपए रिफंड किया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजानिए क्रोध (गुस्से) आने के कुछ ज्योतिषीय कारण
    Next Article झारखंड : अंतर राज्य बस सेवा बंद, परिवहन विभाग ने कोरोना वायरस के चलते लिया फैसला

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.