Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jul, 2025 ♦ 5:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखण्ड विधानसभा : पारा टीचर मामले में सुदेश महतो के सवाल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, प्रशासनिक सुधार आयोग की अनुशंसा के बाद होगा समाधान
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखण्ड विधानसभा : पारा टीचर मामले में सुदेश महतो के सवाल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, प्रशासनिक सुधार आयोग की अनुशंसा के बाद होगा समाधान

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि सरकार पारा टीचर की समस्या को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर बनाए गए प्रशासनिक सुधार आयोग की जो भी अनुशंसा इस बाबत आएगी उसके बाद पारा शिक्षकों के नियमितीकरण और स्थायीकरण को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रशासनिक सुधार आयोग बनाया है। यह आयोग तय करेगा कि जिन-जिन विभागों में जरूरत होगी, वहां कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही जिन विभागों में कर्मचारी बेकार बैठे हैं, उन्हें दूसरे विभागों में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई विभाग ऐसे जिसमें लोग बेकार है।

    आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया था। जिसमें यह स्पष्ट रूप से पूछा गया था कि राज्य सरकार पारा टीचरों के स्थायीकरण और नियमितीकरण को लेकर क्या करने जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री से पहले राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार इस मामले में काफी गंभीर है और नियमावली बनाने के लिए एक समिति भी बनी है। उन्होंने कहा कि चूंकि हाईकोर्ट में इससे जुड़ा मामला चल रहा है और लगभग 150 केस हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने पारा शिक्षकों पर लाठियां बरसाईं उनकी सरकार ऐसा कुछ भी नहीं करने जा रही है।

    वहीं, आजसू पार्टी के लंबोदर महतो के प्रोविडेंट फंड में घालमेल से जुड़े सवाल पर मामला ध्यानाकर्षण समिति को हैंडोवर कर दिया गया। बीजेपी के जेपी पटेल ने गैरमजरूआ जमीन में फर्जीवाड़े का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने भी इस बात को स्वीकार किया है। इस बाबत असेंबली की एक विशेष समिति बननी चाहिए. इस पर मंत्री महतो ने कहा कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में लोगों को नौकरी और मुआवजा दिया गया है। जिसकी पूरी सूची है। उन्होंने कहा कि कानून के आधार पर निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर गलत पेपर बनाकर किसी ने मुआवजा लिया होगा तो वैसे शख्स के खिलाफ की सरकार कार्रवाई करेगी, साथ ही दोषी अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में मास्क की कालाबाजारी, 6000 पीस जब्त
    Next Article काेरोना का कहर : चार वर्ष के निचले स्तर पर शेयर बाजार, निवेशकों के डूबे 3.76 लाख करोड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, करने वाला था कांड

    July 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धराया, पहले भी कई नेताओं को धमका चुका है फोन पर

    July 28, 2025
    जमशेदपुर

    पटमदा में फूड पॉइजनिंग से पांच छात्राएं बीमार, एमजीएम अस्पताल में भर्ती…

    July 28, 2025
    Latest Posts

    ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकी ढेर, M4 कार्बाइन, AK-47 और 17 राइफल ग्रेनेड बरामद

    July 28, 2025

    रांची में लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, करने वाला था कांड

    July 28, 2025

    बोलेरो की टक्कर से एक कांवरिया की मौ’त, दूसरे की हालत नाजुक

    July 28, 2025

    मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धराया, पहले भी कई नेताओं को धमका चुका है फोन पर

    July 28, 2025

    BMW से टक्कर में घायल युवक की मौत, 5 साल की बच्ची की मौके पर ही हुई थी मौ’त…

    July 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.