Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डीसी व एसपी संग किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण
    जामताड़ा

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डीसी व एसपी संग किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : शुक्रवार को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड संदीप सिंह ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के साथ जामताड़ा जिला अंतर्गत करमाटांड़ एवं नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा बलों के ठहराव/आवासन आदि का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिये. इस दौरान टीम ने 14 सारठ विधानसभा अंतर्गत राजकीय कृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित तीन मतदान केंद्रों, 318, 319 एवं 323 के अलावा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालाझरिया के मतदान केंद्र संख्या 349 एवं 350 का निरीक्षण कर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं, शौचालय, बिजली, पानी, साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त से आवश्यक जानकारी ली.

    वहीं गुलाब राय गुटगुटिया विद्यालय में सीएपीएफ बलों के आवासन एवं ठहराव को लेकर समीक्षा कर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कर लें, कहीं कोई कमी नहीं रहना चाहिए. उन्होंने मतदान केंद्रों की साफ सफाई आदि पर जोर देते हुए कहा कि यदि मतदान केंद्र साफ-सुथरे, सजे-संवरे एवं न्यूनतम आवश्यकताओं से युक्त होंगे तो एक अच्छा माहौल बनेगा और मतदाता में  एक अच्छा संदेश जाएगा. इसके अलावा उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहारंगी, नारायणपुर के यूनिक मतदान केंद्र- 28 का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधा का निरीक्षण किया.

    उन्होंने कहा कि यूनिक मतदान केंद्र के रूप में मतदान केंद्र को उसी प्रकार सजाएं, जैसे पर्व-त्योहार पर घर सजाते हैं, ताकि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हम अपने त्योहारों को साफ-सफाई और उत्सव उमंग से मनाते हैं, वैसे ही लोकतंत्र के इस महापर्व को मनाएं. इसके लिए मतदाताओं में वृहत रूप से जागरूकता हेतु स्वीप के तहत जागरूकता फैलाएं. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिता केरकेट्टा के अलावा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं बीएलओ आदि मौजूद रहे.

    ये भी पढ़ें : झारखंड प्रदेश भाजपा प्रभारी पहुंचे चिटाही रामराज मंदिर, पूजा अर्चना कर लोस चुनाव जीतने का मांगा आशीर्वाद

    Election Jamtara jharkhand johar live news Polling Station चुनाव जामताड़ा जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड मतदान केंद्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रदेश भाजपा प्रभारी पहुंचे चिटाही रामराज मंदिर, पूजा अर्चना कर लोस चुनाव जीतने का मांगा आशीर्वाद
    Next Article चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रांची में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 17, 2025

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.