Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लेवी वसूलने आये पीएलएफआई के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, देसी कट्टा, गोली, नक्सली पर्चा बरामद
    क्राइम

    लेवी वसूलने आये पीएलएफआई के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, देसी कट्टा, गोली, नक्सली पर्चा बरामद

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी : पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित छापामारी टीम ने गुरुवार को मुरहू थानांतर्गत गुल्लू साप्ताहिक बाजार में छापामारी कर लेवी वसूलने आये प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ के एरिया कमांडर लंबू उर्फ राडूंग बोदरा उर्फ टीरा बोदरा दस्ते के तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार उग्रवादियों में मुरहू थानांतर्गत बालो मेहरा टोली गांव निवासी शंकर गोप, घाघरा बनटोली गांव निवासी अजीत स्वांसी तथा सायको थाना क्षेत्र के भुरसू गांव निवासी सुनील नायक शामिल हैं. उनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, पांच जिंदा गोली, पीएलएफआइ का पर्चा, लेवी के नगद 15,700 रुपये, एक पॉकेट डायरी और छह मोबाइल बरामद किये हैं. यह जानकारी खूंटी के अनुमंउल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने शुक्रवार अपराह्न में अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

    एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार उग्रवादियों ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर लंबू उर्फ राडूंग बोदरा के निर्देश पर लेवी वसूलने, संगठन का प्रचार’प्रसार करने, संगठन के लिए नेटवर्किंग का काम करने और संगठन के नाम पर क्षेत्र में दहशत फैलाने की बात स्वीकार की है. उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व 29 मार्च को गुल्लू साप्ताहिक हाट में पीएलएफआइ के उक्त एरिया कमांडर के नाम पर तीन अज्ञात उग्रवादियों द्वारा व्यापारियों से हथियार का भय दिखा कर लेवी मांगने तथा कुछ व्यापारियों से मोबाइल छीन कर ले जाने की घटना हुई थी. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी. इसी बीच गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि गुल्लू बाजार में लेवी वसूलने के लिए एरिया कमांडर लंबू दस्ते के कुछ उग्रवादी आनेवाले हैं. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक और खूंटी अंचल के पुलिस निरीक्षक किशुन दास के नेतृत्व में गठित छापामार टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुल्लू हाट में छापामारी की और लेवी वसूलने आये तीनों उग्रवादियों को धर दबोचा.

    लंबा आपराधिक इतिहास है गिरफ्तार उग्रवादियों का

    गिरफ्तार शंकर गोप के विरुद्ध जिले के मुरहू, रनिया तोरपा और खूंटी थाने में हत्या, 17 सीएलए एक्ट आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में कुल 16 मामले दर्ज हैं. इनमें आठ मामले हत्या के हैं. इसी प्रकार अजीत स्वांसी के विरुद्ध मुरहू, तोरपा और खूंटी तथा पश्चिम सिंहभूम के बंदगांव थाने में हत्या, 17 सीएलए एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि संगीन धाराओं में कुल आठ मामले दर्ज हैं, जबकि सुनील नायक के विरुद्ध खूंटी थाने में एक मामला दर्ज है. इसके अतिरिक्त अन्य थानों से भी इनका आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है. छापामार टीम में खूंटी एसडीपीओ और खूंटी अंचल के पुलिस निरीक्षक के अलावा मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा, एसआई विनोद कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

    ये भी पढ़ें : किडनी रैकेट का सरगना निकला रांची का मुर्तजा, सोशल मीडिया पर फंसाता था मरीज व डोनर को

    Area Commander jharkhand johar live news Khunti Murhu Police Station plfi एरिया कमांडर खूंटी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड पीएलएफआई मुरहू थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिडनी रैकेट का सरगना निकला रांची का मुर्तजा, सोशल मीडिया पर फंसाता था मरीज व डोनर को
    Next Article समर्पण शाखा ने की गौ सेवा, गौशाला में जाकर किया फल दान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.