Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Oct, 2025 ♦ 9:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह : अपहरण के अरोपी को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा
    झारखंड

    गिरिडीह : अपहरण के अरोपी को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गिरिडीह । नाबालिग को अगवा करने के मामले की सुनवाई करते हुये जिला जज वन सह पोक्सो के विशेष न्यायाधीश रामबाबू गुप्ता की अदालत ने दोषी युवक को दस साल सश्रम कारावास एवं दस हजार रुपये जुर्माना की सजा  सुनाई। अदालत ने नाबालिग को अगवा करने के मामले में दस साल कैद एवं पांच हजार रुपये जुर्माना तथा पोक्सो की धारा में पांच साल कैद एवं पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है। दोनों ही सजा साथ-साथ चलेगी।घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र की है।  नाबालिग के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि 20 मई 2016 को दिन के 11 बजे उसकी बेटी दुकान से सामान लेने गई थी। जब वह बहुत देर तक घर नहीं लौटी तो उसे खोजने निकला। खोज बीन के दौरान उन्हें यह सूचना मिली कि नगरी गांव निवासी मुकेश राणा उसकी बेटी का अपहरण कर अपने चारपहिया वाहन में ले गया है।प्राथमिकी दर्ज होते ही बेंगाबाद पुलिस ने त्वरित कारर्वाई कर नाबालिग को बरामद कर लिया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में अभियोजन की तरफ से 13 गवाहों का परीक्षण कराया गया जिसमें सूचक, पीड़िता, चश्मदीद और अनुसंधानकर्ता शामिल थे। परीक्षण के दौरान पीड़िता ने भी अदालत में कहा था कि मुकेश उसे बहला फुसलाकर जबरन ले गया था।सुनवाई के दौरान दोषी युवक मुकेश के अधिवक्ता ने युवक का बचाव करते हुये जहां कम से कम सजा देने की अपील अदालत से की वहीं अभियोजन पक्ष ने कठोर सजा देने की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उक्त फैसला सुनाया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
    Next Article 14 अप्रैल तक बंद हुआ बेतला नेशनल पार्क

    Related Posts

    झारखंड

    राजधानी रांची सहित इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

    October 3, 2025
    कोडरमा

    कोडरमा में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रांची रेफर

    October 2, 2025
    झारखंड

    विजयादशमी पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया रावण दहन, दिया यह संदेश

    October 2, 2025
    Latest Posts

    बिहार की 25 लाख महिलाओं को आज मिलेंगे 10,000 रुपये, CM नीतीश करेंगे ट्रांसफर

    October 3, 2025

    भारत-चीन के बीच फिर शुरू होंगी सीधी उड़ानें, रिश्तों में सुधार की नई शुरुआत

    October 3, 2025

    JDU विधायक संजीव कुमार ने छोड़ी पार्टी, आज RJD में होंगे शामिल

    October 3, 2025

    राजधानी रांची सहित इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

    October 3, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 03 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.