Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 4:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, जल्द लागू होगी समान काम, समान वेतन की नीति, निर्णय लेगी सरकार
    झारखंड

    झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, जल्द लागू होगी समान काम, समान वेतन की नीति, निर्णय लेगी सरकार

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। राज्य में जल्द ही समान काम, समान वेतन की नीति लागू होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार जल्द ही इस संबंध में निर्णय लेने जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत सी ऐसी समस्याएं हैं जिनसे निजात पाने की सरकार कोशिश कर रही है।
    दरअसल कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह के जवाब में उन्होंने कहा कि वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करने समेत कई चीजें हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार फैसला लेगी. इसके लिए प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन भी किया गया है।

    दरअसल सिंह के रांची से बाहर होने के कारण कांग्रेस के राजेश कच्छप को उनके सवाल के लिए अधिकृत किया गया था। अपने सवाल में उन्होंने पूछा था कि क्या सरकार हाई लेवल कमेटी बनाकर वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करने पर विचार कर रही है। इस मामले में प्रदीप यादव और स्टीफन मरांडी ने भी अपनी बात रखी। मरांडी ने कहा कि एकीकृत बिहार में भी वे इस तरह का सवाल उठाते रहे हैं।

    मरांडी ने कहा कि वित्त रहित शिक्षा नीति में कम सैलरी में शिक्षक पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार को एक उच्चस्तरीय समिति बनाकर सिर्फ जरूरत भर संस्थानों को खुला रखने की पहल करनी चाहिए।

    कांग्रेस विधायक सिंह ने अपने सवाल में यह भी पूछा था कि प्रदेश में वित्त रहित इंटरमीडिएट कॉलेज, स्थापना अनुमति कॉलेज, हाईस्कूल, संस्कृत विद्यालय और मदरसा सहित 1,250 शिक्षण संस्थान के लिए सरकार अनुदान देती है। वहीं इस अवसर पर सदन में स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने कांग्रेस के नमन विक्सल कोंगाड़ी को सत्तारूढ़ गठबंधन के उप मुख्य सचेतक और कांग्रेस की ही विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को पार्टी द्वारा सचेतक बनाये जाने की घोषणा की।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा बजट सत्र : विपक्ष का लोहरदगा हिंसा मामले और कार्य स्थगन को नामंजूर किए जाने को लेकर सदन में हंगामा
    Next Article कोरोना वायरस : 15 दिनों के लिए झारखंड हाईकोर्ट बंद, सिर्फ जरूरी मामलों की होगी सुनवाई

    Related Posts

    झारखंड

    जेवर दुकान में भीषण डकैटी

    June 19, 2025
    क्राइम

    जैनुल अंसारी के घर में घुस 6 बदमाशों ने मचाया तांडव, लूट ले गए कई कीमती सामान

    June 19, 2025
    जमशेदपुर

    फरार निसार हसन दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, वीडियो जारी कर बोला- मेरा एनकाउंटर कर देगी पुलिस

    June 19, 2025
    Latest Posts

    जेवर दुकान में भीषण डकैटी

    June 19, 2025

    जैनुल अंसारी के घर में घुस 6 बदमाशों ने मचाया तांडव, लूट ले गए कई कीमती सामान

    June 19, 2025

    फरार निसार हसन दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, वीडियो जारी कर बोला- मेरा एनकाउंटर कर देगी पुलिस

    June 19, 2025

    कांस्टेबल भर्ती घोटाला के तार जुड़े NEET‑UG पेपर लीक से! ED खंगाल रही दस्तावेज

    June 19, 2025

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी बस पलटी, फिर…

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.